Search

 
 
 

Bigg Boss 20: आम्रपाली-कनिका की लड़ाई ने बढ़ाया ड्रामा, मनीष गोयल घर से बेघर

Lagatar Desk : वहीं, मनीष गोयल का सफर भी शो में खत्म हो गया. उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा. हालांकि, सलमान खान ने साफ किया कि मनीष को सबसे कम वोट नहीं मिले थे.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के बीते वीकेंड का वार एपिसोड में जमकर ड्रामा और हंगामा देखने को मिला. एक तरफ आम्रपाली दुबे और कनिका मान के बीच तीखी बहस हुई, तो दूसरी तरफ घरवालों को एक-दूसरे की दोस्ती पर सवाल उठाते देखा गया.

 

 

वहीं, मनीष गोयल का सफर भी शो में खत्म हो गया. उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा. हालांकि, सलमान खान ने साफ किया कि मनीष को सबसे कम वोट नहीं मिले थे.

 

स्काउट और यंग को सलमान ने दी शादी की सलाह

एपिसोड की शुरुआत में स्काउट और यंग के बीच कनिका को लेकर बातचीत होती है. दोनों इस बात पर चर्चा करते हैं कि स्काउट ने कनिका से क्या कहा था. वहीं, आम्रपाली भी स्काउट से सवाल करती हैं कि वह ऐसा क्यों करते हैं.

 

इसके बाद सलमान खान घरवालों से जुड़ते हैं और उनके साथ मस्ती करते नजर आते हैं. इस दौरान सलमान ने स्काउट और यंग को मजाकिया अंदाज में सलाह दी कि दोनों एक ही मंडप में शादी कर लें, क्योंकि आगे चलकर उन्हें एक-दूसरे की जरूरत पड़ सकती है.

 

 

घरवालों ने मिटाईं पुरानी यादें

शो में इसके बाद एक खास टास्क हुआ, जिसमें काजी कई डिब्बों के साथ घर में पहुंचे. इस टास्क में एक इरेजर का इस्तेमाल किया गया, जिसके जरिए घरवालों को अपनी किसी एक पुरानी याद को मिटाना था.

 

काजी ने इस दौरान घरवालों से अलग-अलग तरीके से टास्क करवाया. किसी से मंत्र पढ़वाया गया, तो किसी को गाना गाने के लिए कहा गया. कनिका ने सलमान खान के लिए गाना गाया और उनसे माफी भी मांगी. वहीं, लव ने कहा कि वह घर से बाहर जाकर आम्रपाली के साथ अपना रिश्ता बेहतर बनाना चाहती हैं. अरिश्फा और उदिति ने भी काजी के साथ मिलकर गाना गाया.

 

किसकी दोस्ती किसे ले डूबेगी घरवालों ने खोली पोल

 

इसके बाद एक और दिलचस्प टास्क हुआ, जिसमें घरवालों को बताना था कि कौन गलत संगत में है और उसकी दोस्ती किसके लिए मुसीबत बन सकती है.इस दौरान आम्रपाली ने माही का नाम लेते हुए कहा कि उनकी वजह से यंग का गेम खराब हो सकता है. वहीं, यंग ने कहा कि गुल्लू और कनिका की दोस्ती स्काउट को ले डूबेगी. स्काउट ने काजी का नाम लेते हुए कहा कि वह माही के लिए परेशानी बन सकते हैं.

 

दूसरी तरफ गुल्लू ने आम्रपाली को स्काउट के गेम के लिए खतरा बताया. वहीं, कनिका ने आम्रपाली पर निशाना साधते हुए कहा कि वह स्काउट, यंग और लव को अपने हिसाब से चला रही हैं और यही तीनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

 

मनीष गोयल हुए घर से बेघर

वीकेंड का वार एपिसोड का सबसे बड़ा ट्विस्ट मनीष गोयल का एविक्शन रहा. सलमान खान ने पहले घरवालों से इस हफ्ते नॉमिनेट हुए सदस्यों के बारे में पूछा. इसके बाद उन्होंने मनीष की तबीयत खराब होने की जानकारी दी.

 

सलमान ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से मनीष को बिग बॉस का घर छोड़ना पड़ेगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मनीष को सबसे कम वोट नहीं मिले हैं, इसके बावजूद उन्हें शो से बाहर होना पड़ रहा है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही