Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के घर में नियमों को लेकर अरिशफा खान और कनिका मान के बीच जबदस्त बवाल देखने को मिला है, जिसके चलते घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया.दरअसल सुबह गाना बजने के बाद भी जब कुछ कंटेस्टेंट्स बेड से नहीं उठे, तो कुकड़ू-कूं बजने लगा. कैप्टन माही विज सबको उठाने आईं.आरिशफा खान ने तुरंत कनिका मान,आसिफ खान और स्काउट का नाम लेते हुए कहा कि यह चार लोग सो रहे थे.
Rules ko lekar #Arishfa aur #Kanika ke beech badhi baat, emotions hue overwhelming. Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/sHxxfBsMvk
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 27, 2026
कनिका का पलटवार
सुबह-सुबह खुद को निशाने पर देखकर कनिका मान भड़क गईं. उन्होंने आरिशफा से कहा कि वह उनसे सुबह-सुबह बात न करें और छोटी-छोटी बातों पर बेवजह झगड़ा न ढूंढें.
Bigg Boss 20 Promo: Argument over rules escalates between Arishfa Khan and Kanika Mann,emotions become overwhelming. https://t.co/jxvi0PQb8F
— BiggBoss24x7 (@BiggBoss24x7) October 27, 2026
इमोशनल ब्रेकडाउन और तू-तू मैं-मैं
बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे को 'बेवकूफ' और अरिशफा ने कनिका को बदतमीज लड़की तक कह दिया. इस लड़ाई में जब गुल्लू की एंट्री हुई, तो उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में आरिशफा को पोक करना शुरू कर दिया.
अरिशफा के आंसू
गुल्लू के आक्रामक तानों और बहस के बीच अरिशफा खान अपने जज्बात पर काबू नहीं रख पाईं और बुरी तरह रो पड़ीं. उन्होंने गुल्लू पर बुली करने का आरोप लगाया.