Lagatar Desk : बिग बॉस 20 में बिते एपिसोड में काजी तौकीर और अरिश्फा के बीच जबरदस्त भिड़त देखने को मिली वहीं दूसरी तरफ माही वीज फूट फूट कर रोते नजर आई. दरअसल काजी तौकीर स्टीम आयरन से कपड़े प्रेस कर रहे थे और उन्होंने मज़ाक में अरिश्फा से कहा, तेरे टच करते ही भाप निकल गई.
Tomorrow Episode Promo: It’s Arishfa Khan Vs QaI Touqeer https://t.co/HQumT1Mm3l
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 20, 2026
अरिश्फा खान को लगा कि काजी ने भाप की जगह गलत शब्द का इस्तेमाल किया है या वो उनके पिता को लेकर कोई बात कह रहे हैं. उन्होंने काजी से कहा कि वो बिना सोचे-समझे और घटिया बातें करते हैं.
Aakhri aisa kaunsa RULE BREAK kiya Captain Scout OP ne, jiski saza Bigg Boss ne poore ghar ko di? https://t.co/EUbhd5Gpff
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 20, 2026
काजी इस बात पर भड़क गए और उन्होंने स्पष्ट किया कि वो सिर्फ भाप की बात कर रहे थे, ना कि किसी और चीज की. काजी अरिश्फा पर चीखते हुए कहते हैं- मैंने कल तुम्हें बोला कि बाप-बेटी वाला अब ओवर हो चुका है. उन्होंने अरिश्फा को सेंसलेस गर्ल और नॉनसेंस कहकर खरी-खोटी सुनाई.
अरिश्फा खान और काज़ी तौकीर के बीच एक बहस दौरान माही विज, काज़ी के सपोर्ट में आ गईं और उन्होंने अरिश्फा को बुरी तरह से फटकार लगाई. माही विज ने अरिश्फा को सीधे तौर पर कहा, कलेषी है तू, यहां कलेष करने आई है.माही का मानना था कि अरिश्फा जानबूझकर फुटेज या हाइप पाने के लिए फालतू के मुद्दे उठा रही हैं.
माही के इस वार पर अरिश्फा काफी भावुक हो गईं और उन्होंने अपने अतीत का हवाला देते हुए कहा, मेरे पापा नहीं हैं तो मैं तो यही सोचूंगी न. इसके बाद वे कैमरे के सामने बैठकर रोने लगीं और अपनी मां को याद करते हुए कहा कि लोगों ने उनकी परवरिश पर सवाल उठाए हैं, लेकिन उनकी मां ने उन्हें अकेले बहुत मजबूती से पाला है.
तारा से की अरिश्फा की तुलना
दूसरी तरफ, इस बहस के बाद माही विज भी काफी भावुक होकर रोने लगी. उन्होंने कहा कि वे कई बार अरिश्फा से अपनी बेटी तारा की तरह बात करने या उसे समझाने की सोचती हैं क्योंकि वह अभी बच्ची है, लेकिन अरिश्फा का व्यवहार बहुत ही बदतमीजी भरा है.