Search

 
 
 

Bigg Boss 20: अरिश्फा बनीं घर की नई कैप्टन,यंग ने उतारी लव की नकल

Lagatar Desk :गार्डन एरिया में बातचीत के दौरान स्काउट ने बताया कि काशवी उनकी खास दोस्त हैं और पांच साल पुराने रिश्ते को लेकर वह अब भी उलझन में हैं. दूसरी ओर, यंग डीएसए ने लव गिल की नकल उतारकर घरवालों को खूब हंसाया.
 
फाइल फोटो

 Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के घर में एक बार फिर रिश्तों और तकरार का दौर देखने को मिला. हालिया एपिसोड में अरिश्फा खान घर की नई कैप्टन बन गईं. वहीं, स्काउट ने कनिका मान के सामने अपनी गर्लफ्रेंड काशवी और लव गिल के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर खुलकर बात की.

 

 

 

स्काउट ने कनिका को बताई काशवी की बात

गार्डन एरिया में बातचीत के दौरान स्काउट ने बताया कि काशवी उनकी खास दोस्त हैं और पांच साल पुराने रिश्ते को लेकर वह अब भी उलझन में हैं. दूसरी ओर, यंग डीएसए ने लव गिल की नकल उतारकर घरवालों को खूब हंसाया.

 

 

लव और माही के बीच बर्तन धोने को लेकर बहस

वहीं एपिसोड में लव और माही के बीच बर्तन धोने और खाने को लेकर बहस हुई. वहीं, स्काउट और लव की मस्ती भी देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई. दोनों ने एक-दूसरे पर तंज कसे, जिसके बाद आम्रपाली को बीच-बचाव करना पड़ा.

 

 

एपिसोड के अंत में खाने को लेकर लव और नई कैप्टन अरिश्फा के बीच भी बहस देखने को मिली. इस तरह घर में कैप्टेंसी के साथ रिश्तों और विवादों का ड्रामा भी जारी रहा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही