Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : कैप्टेंसी टास्क में मचा बवाल, लव की वजह से रद्द हुआ टास्क, उदिति बनीं नई कैप्टन

Lagatar Desk :कैप्टेंसी टास्क के दौरान लव गिल स्पॉन्ज बचाने के लिए अपने खांचे में लेट गई. इस दौरान अरिश्फा, माही और उदिति ने स्पॉन्ज निकालने की कोशिश की. इसी बीच माही ने लव पर दांत काटने का आरोप लगाया, जिसे लव ने खारिज कर दिया.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला. टास्क के दौरान लव गिल, काजी ,अरिश्फा और कनिका मान के बीच तीखी बहस हुई.वहीं नियमों के उल्लंघन और घरवालों की आपसी खींचतान के कारण बिग बॉस को आखिरकार टास्क रद्द करना पड़ा. इसके बाद उदिति घर की नई कैप्टन बन गई. 

 

 

कैप्टेंसी टास्क के दौरान लव गिल स्पॉन्ज बचाने के लिए अपने खांचे में लेट गई. इस दौरान अरिश्फा, माही और उदिति ने स्पॉन्ज निकालने की कोशिश की. इसी बीच माही ने लव पर दांत काटने का आरोप लगाया, जिसे लव ने खारिज कर दिया.

 

 

दूसरी ओर, कनिका मान ने तीसरे राउंड में काजी को टास्क से बाहर कर दिया. वहीं, लव गिल चौथे राउंड में दोबारा सर्कल में पहुंच गईं. घरवालों ने उन्हें एक बार मौका मिलने का नियम याद दिलाया, लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं हुईं.इस पर बिग बॉस ने लव को फटकार लगाई.

 

आखिरकार टास्क पूरा नहीं हो सका और बिग बॉस ने इसे रद्द कर दिया. इसके बाद उदिति को नई कैप्टन घोषित किया गया. इस फैसले से घर में फिर विवाद शुरू हो गया. अरिश्फा ने लव पर उनकी कैप्टेंसी खराब करने का आरोप लगाया, जबकि स्काउट भी नाराज नजर आए.

 

वहीं, आम्रपाली और अरिश्फा के बीच भी तीखी बहस हुई. दूसरी तरफ काजी और माही ने यंग के महंगे जैकेट को लेकर टिप्पणी की. एपिसोड के अंत में बिग बॉस ने घरवालों को एक सदस्य के जल्द बेघर होने का संकेत दिया और नई कैप्टन उदिति से दो सवाल पूछे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही