Search

 
 
 

Bigg Boss 20 :घी को लेकर कनिका -अरिश्फा में घमासान,बोलीं- किसी को भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं...

Lagatar Desk : दरअसल ये झगड़ा तब शुरू हुई जब कनिका मान ने अपनी रोटी पर घी लगाने की इच्छा जताई. जिसपर अरिश्फा खान ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा, यहां किसी को भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा. सीमित राशन होने के कारण अरिश्फा का मानना था कि घी सभी के लिए बराबर बचना चाहिए.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में कनिका मान और अरिश्फा खान के बीच किचन में राशन को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है.यह झगड़ा घी और अंडों के इस्तेमाल से शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे पूरे घर का मुद्दा बन गया.

 

 

घी को लेकर छिड़ा घमासान 


दरअसल ये झगड़ा तब शुरू हुई जब कनिका मान ने अपनी रोटी पर घी लगाने की इच्छा जताई. जिसपर अरिश्फा खान ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा, यहां किसी को भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा. सीमित राशन होने के कारण अरिश्फा का मानना था कि घी सभी के लिए बराबर बचना चाहिए.

 

 

बहस और खाना छोड़ना 


दोनों के बीच तीखी बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे को स्टूपिड और चोर तक कह डाला. इस विवाद से आहत होकर कनिका ने गुस्से में खाना खाने से भी मना कर दिया.

 

अंडों पर भी हुई बहस और घरवालों की एंट्री 


घी के अलावा किचन में अंडों के इस्तेमाल और साफ-सफाई को लेकर भी कनिका और अरिश्फा के बीच पुरानी और नई बहसें दोबारा ताजा हो गई. नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल इस क्लेश के केंद्र में आ गए. उन्होंने अरिश्फा को सलाह दी कि वह घी का डिब्बा अपने पास ही रख लें, जिसके बाद नकुल और कनिका के बीच भी गरमागरम बहस देखने को मिली.काज़ी तौकीर और बाकी घरवालों ने भी इस राशन विवाद में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही