Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट और काजी के बीच बहस देखने को मिली. वहीं, अरिश्फा का साथ देने पर माही विज काजी से नाराज नजर आईं. दोनों के बीच इस मुद्दे को लेकर तीखी बातचीत हुई.
@BiggBoss_Tak @HotstarReality #ArishfaKhan asks powerful question to OtP , “Agar Qazi ji yeh Love ke saath karte toh aapko achha lagta?”🔥 Go Girl you destroyed Buna💀 #BiggBoss20 #BB20 https://t.co/45J21Ebtrh
— Raja ShahZad Ali (@Rajaa1S) October 21, 2026
टास्क के दौरान विवाद
दरअसल कैप्टेंसी टास्क के दौरान जब अरिश्फा टनल के अंदर अपना गेम खेल रही थीं, तब स्काउट ने उन्हें रोकने के लिए उनके पैर पकड़कर उन्हें टनल से बाहर घसीट दिया था. स्काउट ने अरिश्फा के पैर खींचे, तो काजी तौकीर भड़क गए और वह अरिश्फा के समर्थन में आगे आए.
Qazi ne liya stand for Arishfa lakin uske dost hi hogaye uske against @HotstarReality https://t.co/UgdSpOOm7Y
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 21, 2026
अरिश्फा ने काजी को थैंक यू कहा
काजी द्वारा सपोर्ट मिलने और अपने सम्मान के लिए आवाज उठाने पर अरिश्फा काफी भावुक हुईं .उन्होंने काजी के पास जाकर उन्हें गले लगाया और कहा-आपने मेरे लिए स्टैंड लिया,थैंक यू सो मच.
माही ने काजी को सुनाई खरी-खोटी
वहीं माही ने काजी से कहा कि अरिश्फा अपनी लड़ाई खुद लड़ सकती हैं. इस पर काजी ने माना कि शायद उन्हें बीच में नहीं पड़ना चाहिए था. माही ने यह भी कहा कि लड़कियों को अपनी बात खुद रखने का मौका मिलना चाहिए.
माही ने काजी पर गुल्लू का पक्ष लेने का आरोप लगाया. वहीं, घर में उदिति भावुक नजर आईं और अरिश्फा उन्हें संभालती दिखी.बातचीत के दौरान काजी ने माही से कहा,आप तेज नहीं हो, आप तेजाब हो.