Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के घर में नॉमिनेशन टास्क में यंग डीएसए और स्काउट ओपी के बीच जमकर बहस हई. इस दौरान यंग ने स्काउट को नकली और बदतर तक कह दिया. वहीं स्काउट ने भी पलटवार करते हुए कहा कि उनके जैसे लोग उनके लिए काम करने आते हैं.
Yung aur Scout ki Dosti phir badli Ladaai mein! @HotstarReality https://t.co/CNUp6Pg4i5
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 25, 2026
नॉमिनेशन टास्क
बीते एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें घरवालों ने एक-दूसरे को बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया. उदिति और स्काउट को बिग बॉस ने पहले ही अलग कर दिया था. वहीं छोटे ग्रुप के सदस्य लव, कनिका और गुल्लू पहले ही नॉमिनेशन में आ गए थे.
माही-लव गिल और आम्रपाली दुबे भी हुई नॉमिनेट
टास्क के दौरान अरिश्फा ने माही लव गिल को नॉमिनेट करते हुए कैसेट तोड़ने और उनकी परवरिश पर टिप्पणी करने का मुद्दा उठाया.
दूसरी ओर, काजी ने माही के साथ अपने अच्छे रिश्तों का हवाला दिया, लेकिन आखिर में आम्रपाली को नॉमिनेट कर दिया. यंग ने भी माही का नाम लिया. वहीं उदिति ने आम्रपाली को नॉमिनेट किया.
यंग ने स्काउट को कहा नकली, दोनों में हुई तीखी बहस
नॉमिनेशन के बाद घर का माहौल और गर्म हो गया. यंग और स्काउट के बीच एक बार फिर जबरदस्त बहस देखने को मिली. यंग ने स्काउट के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले उन्होंने आम्रपाली से और फिर उनसे झगड़ा किया. यंग ने स्काउट को नकली बताते हुए उन्हें बदतर तक कह दिया.
इस पर स्काउट ने पूछा कि नकली का मतलब क्या है. जवाब में यंग ने कहा कि उनका व्यवहार बदतर है. इसके बाद स्काउट ने यंग को डंब और बालबुद्धि कहा. यंग ने भी पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें स्काउट जैसे लोगों के मुंह नहीं लगना है.
#Qazi ke unserious approach par #Arishfa ke saath hui serious behes! 😨 Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/JU9hDFIRgq
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 25, 2026
स्काउट ने यंग पर कसा तंज
बहस के दौरान स्काउट ने यंग पर तंज कसते हुए कहा कि उनके जैसे लोग उनके लिए काम करने आते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यंग उनके सामने अपनी आवाज तक तेज नहीं कर सकते. इस पर यंग ने सवाल किया कि आखिर स्काउट ऐसा क्या कर लेंगे. दोनों के बीच काफी देर तक बहस चलती रही और आखिर में स्काउट ने यंग को वहां से जाने के लिए कह दिया.
काजी और अरिश्फा के बीच भी हुई बहस
घर में सिर्फ यंग और स्काउट ही नहीं, बल्कि काजी और अरिश्फा के बीच भी कहासुनी देखने को मिली. काजी ने अरिश्फा से कहा कि वह कोई महारानी नहीं हैं, जो किसी को भी बोलने से रोक दें. वहीं आम्रपाली ने काजी को समझाया कि अगर उन्हें दूसरों से सम्मान चाहिए तो उन्हें भी सम्मान से बात करनी होगी.
स्काउट बोले- अभी तो कॉलर तक आया हूं
दूसरी ओर, स्काउट उदिति से बातचीत के दौरान अपने गुस्से का जिक्र करते नजर आए. उन्होंने कहा कि शनिवार को ही उन्हें कई बातें समझ आ गई थीं और उन्होंने अभी तक अपनी शुरुआत भी नहीं की है. स्काउट ने कहा कि वह अभी सिर्फ कॉलर तक आए हैं.
उनके इस बयान के बाद घर में चल रही तनातनी और बढ़ती नजर आई.