Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान की फटकार के बाद घर का माहौल बदलता नजर आ रहा है. आसिफ के बेघर होने के बाद अब कंटेस्टेंट्स के बीच पुराने विवाद फिर से उभरने लगे हैं. इसी बीच काजी ने गुल्लू और कनिका को घरवालों के बीच उनके खिलाफ हो रही चर्चाओं के बारे में बताया.
Gullu aur Kanika ke saath baithne se bhi darr rahe hain gharwale! 😱 Jo bhi inke saath baithkar baatein karta hai, woh EVICT ho jaata hai! Rhiti, Isha, Mary aur ab Asif… 👀 Who’s next on the list? https://t.co/ROsZrUT60V
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 1, 2026
माही और कनिका के बीच फिर हुई बहस
एपिसोड की शुरुआत माही और कनिका के बीच तीखी बहस से होती है. कनिका माही पर तंज कसते हुए कहती हैं कि वह खुद को हीरोइन समझने लगी हैं. इस पर माही अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं कि उनके बारे में गलत धारणा बनाई जा रही है.
घर में यह कहा जा रहा है कि उनके रिश्ते किसी से नहीं बनते और उन्हें हर वक्त किसी न किसी के सहारे की जरूरत पड़ती है.माही आगे कहती हैं कि वह जानबूझकर लड़ाइयों में नहीं पड़तीं, क्योंकि उनके मुताबिक यह खेल सिर्फ झगड़ों का नहीं है. हालांकि, कोई बेवजह की बातें करेगा तो वह जवाब जरूर देंगी.
Asif Khan BREAKS SILENCE after his Bigg Boss 20 eviction! 🔥 Calls Qazi Tauqeer FAKE, opens up about Love Gill & Scout's relationship, his friendships with Young and Scout, and his overall Bigg Boss journey. Unfiltered opinions and shocking revelations! Watch the FULL INTERVIEW on YouTube now! 🎥 #AsifKhan #BiggBoss20 #QaziTauqeer #BiggBossInterview #BiggBossEviction
— Amit Bhatia (@amitbhatia1509) November 2, 2026
स्काउट को लव ने समझाया
घर में हुए विवादों के बाद स्काउट भावुक हो जाते हैं. इस दौरान लव उन्हें समझाते हुए कहती हैं कि दूसरे लोग उन पर जो आरोप लगा रहे हैं, उन्हें अपने साथ लेकर घर से बाहर नहीं जाना चाहिए. उन्हें अच्छी यादों और बातों को भी याद रखना चाहिए.
काजी ने गुल्लू और कनिका को बताया घरवालों का सच
इसी बीच काजी गुल्लू और कनिका को बताते हैं कि घर के दूसरे सदस्य उनके बारे में क्या बातें कर रहे हैं. काजी कहते हैं कि घर में चर्चा है कि जो भी इन दोनों के साथ बैठता है, वह शो से बाहर हो जाता है.काजी पुराने एविक्शन का जिक्र करते हुए कहते हैं कि पहले ईशा, फिर रीति, मैरी कॉम और अब आसिफ भी घर से बाहर हो गए. हालांकि, काजी साफ करते हैं कि वह इस बात पर भरोसा नहीं करते.
वह कहते हैं कि वह कुछ देर इनके साथ बैठेंगे और फिर वापस चले जाएंगे.काजी की बात पर माही भी तंज कसते हुए कहती हैं कि अब जिसे घर से बाहर करना हो, उसे इन दोनों के पास जाकर बैठने के लिए कह देना चाहिए.
अरिश्फा की बात पर आम्रपाली और यंग का गुस्सा फूटा
घर में एक और विवाद उस वक्त शुरू हो जाता है, जब अरिश्फा की टिप्पणी पर आम्रपाली और यंग नाराज हो जाते हैं. अरिश्फा आम्रपाली को लेकर बच्चा बेचने जैसी टिप्पणी करती हैं. इस बात को यंग अपने से जुड़ा मामला समझकर भड़क उठते हैं. इसके बाद वह अरिश्फा को जमकर खरी-खोटी सुनाते हैं.