Lagatar Desk : बिग बॉस 20' का लेटेस्ट एपिसोड काफी इमोशनल और ड्रामे से भरपूर रहा. एक तरफ घर में अरिशफा खान, यंग डीएसए और स्काउट के बीच जमकर बहस देखने को मिली, तो दूसरी ओर फैमिली के मैसेज सुनकर कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए.
Family Messages Leave Bigg Boss 20 Housemates In Tears 🥺 @HotstarReality https://t.co/t8P2H17dZ3
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 2, 2026
इस दौरान कुछ घरवालों को अपनों के संदेश सुनने के लिए अपनी लाइफलाइन तक का त्याग करना पड़ा.वहीं, अपकमिंग एपिसोड में माही विज शो छोड़ने की बात करती नजर आएंगी.
अरिशफा को लेकर यंग और स्काउट से भिड़ंत
#Arishfa aur #Yung ke beech jhagda badh chuka hai! Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/bPbp9ler3J
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 3, 2026
इसी बीच यंग, काजी तौकीर को आम्रपाली दुबे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से रोकते हैं. वह काजी से कहते हैं कि आम्रपाली के बच्चे को लेकर इस तरह की बातें करना ठीक नहीं है. इस बात पर दोनों के बीच भी जुबानी जंग देखने को मिलती है.
THE WAY ARISHFA CASUALLY DROPPED THAT LINE… AMMA- PALLI BACHCHE BECHNE WALI 😝 Agar jahaan bachche bik rahe hote, toh is ghar mein sabse badi bachchi tum ho Arishfa!💀 #AmrapaliDubey #ArishfaKhan #BiggBoss20 https://t.co/gEfTd5QPw0
— 𝓟𝓻𝓮𝓮𝓽 𝓚𝓪𝓾𝓻 (@Its_preetXCore) November 2, 2026
फैमिली मैसेज के लिए छोड़नी पड़ी लाइफलाइन
इसके बाद बिग बॉस घरवालों को एक इमोशनल टास्क देते हैं. बिग बॉस बताते हैं कि घरवालों के परिवार की ओर से उनके लिए मैसेज आए हैं, लेकिन इन्हें सुनने के लिए उन्हें कुछ त्याग करना होगा.टास्क की शुरुआत मनीष गोयल करते हैं.
उन्हें काजी तौकीर की फैमिली का मैसेज सुनने और अपनी एक लाइफलाइन बचाने में से किसी एक को चुनना होता है. मनीष फैमिली मैसेज को प्राथमिकता देते हैं. इसके बाद काजी अपने परिवार का संदेश सुनकर भावुक हो जाते हैं और मनीष का शुक्रिया अदा करते हैं.वहीं, आम्रपाली इस बात को लेकर परेशान नजर आती हैं कि कहीं कोई अपने फायदे के लिए कैसेट न तोड़ दे. इस दौरान वह भी भावुक हो जाती हैं.
गुल्लू ने कनिका के लिए छोड़ी लाइफलाइन
टास्क के दौरान गुल्लू को कनिका मान की फैमिली का मैसेज मिलता है. बिग बॉस उन्हें दो लाइफलाइन बचाने और कनिका का मैसेज सुनने में से किसी एक विकल्प को चुनने के लिए कहते हैं.
क्या सच में शो छोड़ देंगी माही विज
आज के एपिसोड में एक और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा. लव गिल की मां माही विज के लिए एक मैसेज भेजेंगी. इस मैसेज में वह माही के खिलाफ बातें करती नजर आएंगी. इसे सुनकर माही को काफी बुरा लगता है.माही को लगता है कि बिग बॉस जानबूझकर उन्हें गलत तरीके से पेश कर रहे हैं और उनकी छवि नकारात्मक बनाई जा रही है.
इसके बाद वह रोने लगती हैं और शो छोड़ने का फैसला करती नजर आती हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि माही वाकई बिग बॉस का घर छोड़ती हैं या फिर अपना फैसला बदल देती हैं.
#Love ke ghar se aaya aisa message, jisne #Mahhi ko kar diya upset! Aisa kya tha message mein? Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/BqjkkNAF62
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 4, 2026