Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में टास्क के दौरान कई बड़े ट्विस्ट और झगड़े देखने को मिले. घरवालों ने टास्क को बिना पूरी तरह समझे ही शुरू कर दिया, जिस पर बिग बॉस ने उन्हें टोका. टास्क में गुल्लू को लेकर लड़ाई हो गई. कनिका और अरिश्फा की लड़ाई हो गई.
Naapne ka task, jeetne ka pressure! Kaunsi jodi jeetegi task? Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/qbbK0glSEa
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 27, 2026
कैप्टेंसी टास्क में दो टीमों के बीच हुई टक्कर
बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के लिए दो टीमें बनाई गई. टीम ए में गुल्लू, कनिका मान और स्काउट ओपी शामिल थे. वहीं इस टास्क में टीम ए जीत गई. इसके बाद बिग बॉस ने तीनों को आपसी सहमति से नया कप्तान चुनने की जिम्मेदारी दी.
The clash between #Mahhi & #Love continues 💥 Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/4DCvubemje
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 27, 2026
गुल्लू ने कनिका के लिए छोड़ी कप्तानी
स्काउट ओपी पहले से मिली सजा के कारण कप्तानी की दौड़ से बाहर थे. ऐसे में गुल्लू और कनिका के पास मौका था. गुल्लू ने कहा कि वह कनिका को कप्तान बनाना चाहते हैं, जबकि कनिका चाहती थीं कि गुल्लू यह जिम्मेदारी संभालें.
गुल्लू का त्याग और स्काउट का फैसला
पहले से मिली सजा के कारण स्काउट ओपी कप्तान बनने की दौड़ से बाहर थे, हालांकि उन्हें वोट देने का अधिकार था. गुल्लू और कनिका एक-दूसरे को कप्तान बनाना चाहते थे, लेकिन अंत में स्काउट ने भी कनिका का समर्थन किया और गुल्लू ने अपनी दावेदारी छोड़ दी.
भावुक हुईं कनिका
अपने दोस्तों के इस समर्थन और गुल्लू के फैसले को देखकर कनिका बेहद भावुक हो गईं. कप्तान बनने के बाद वह खुद को संभाल नहीं पाईं और वॉशरूम में जाकर फूट-फूटकर रोने लगीं.