Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के घर में एक बार फिर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. किचन में बर्तन धोने और ड्यूटी को लेकर अरिश्फा खान और लव गिल के बीच जमकर बहस हुई.
Kya Scout OP aur Yung DSA ki dosti ab tootne ki kagaar par hai? Kya yeh unke bond ke end hone ki shuruaat hai? @HotstarReality https://t.co/88TEWY37s7
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 10, 2026
अरिश्फा-लव की लड़ाई में कूदे घरवाले
दरअसल, अरिश्फा ने लव से किचन स्लैब साफ करने को कहा, लेकिन लव ने मना कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. अरिश्फा ने आरोप लगाया कि लव अपनी ड्यूटी नहीं करती हैं.
Nomination Task Promo: Uditi brings up Mahi’s “home breaker” comments on Love Gill, Qazi continues his women-card narrative, while Manish breaks down after Qazi’s allegations! @HotstarReality https://t.co/7ceFArr782
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 10, 2026
वहीं, लव पर हाथ लगाने का आरोप लगाते हुए अरिश्फा चिल्लाने लगीं-डोंट टच मी. गुस्से में उन्होंने खाना बनाने से रोक दिया और पैन लेकर चली गईं. बाद में उन्होंने पूरा खाना फेंक दिया.
काजी-मनीष के विवाद पर रो पड़े मनीष
दूसरी ओर, काजी और मनीष के बीच छूने और वुमन कार्ड खेलने को लेकर विवाद बढ़ गया. मनीष ने अपनी बात रखते हुए माफी मांगी. इस दौरान वह अपनी मां, पत्नी और बेटी को याद कर भावुक हो गए और रोने लगे. काजी भी उन्हें मनाने पहुंचे और माफी मांगी.
नॉमिनेशन में अरिश्फा ने स्काउट को चुना
नॉमिनेशन टास्क के दौरान अरिश्फा ने स्काउट को नॉमिनेट किया. वहीं, माही ने आम्रपाली और उदिति को नॉमिनेट किया. स्काउट ने भी उदिति और आम्रपाली का नाम लिया.
माही-लव के बीच भी बढ़ी तकरार
उधर, माही और लव के बीच होमब्रेकर शब्द को लेकर बहस छिड़ गई. माही ने बाद में यह शब्द वापस लेते हुए लव को छलकपटी कहा. इस विवाद में स्काउट ने अपनी पर्सनल लाइफ को बीच में न लाने की चेतावनी दी. वहीं, माही ने भी गुस्से में कहा कि उनके पति को इस झगड़े में शामिल न किया जाए.