Search

 
 
 

Bigg Boss 20 :  एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर कनिका का चौंकाने वाला खुलासा,सलमान लगाएंगे स्काउट की क्लास

Lagatar Desk :वहीं, कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट ओपी और उदिति सिंह के बीच जमकर बहस हुई. दूसरी ओर, यंग डीएसए भी अपने दोस्तों से नाराज होकर भावुक नजर आए.वहीं आज के वीकेंड का वार में सलमान खान स्काउट ओपी की क्लास लगाते दिखाई देंगे.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों लगातार नए विवाद और खुलासे देखने को मिल रहे हैं.  बीते एपिसोड में कनिका मान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया.

 

वहीं, कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट ओपी और उदिति सिंह के बीच जमकर बहस हुई. दूसरी ओर, यंग डीएसए भी अपने दोस्तों से नाराज होकर भावुक नजर आए.वहीं आज के वीकेंड का वार में सलमान खान स्काउट ओपी की क्लास लगाते दिखाई देंगे.

 

 

कनिका मान ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड कहानी

घरवालों के साथ बातचीत के दौरान कनिका मान ने अपने पुराने रिश्ते से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने बताया कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने उनके साथ मारपीट की थी और उनके पिता को भी धमकी दी थी.

 

कनिका के मुताबिक, एक बार उस शख्स ने उनके सामने खुद को चाकू से घायल कर लिया था. इसके बाद कनिका ने कानूनी मदद लेने का फैसला किया. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आरोपी को जेल जाना पड़ा.

 

 

स्काउट और उदिति के बीच जमकर हुई बहस

कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट ओपी और अरिश्फा खान के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई. इसी बीच उदिति सिंह भी विवाद में शामिल हो गईं. स्काउट ने उदिति को सड़ा हुआ सेब कह दिया.

 

 

इसके जवाब में उदिति ने स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी का नाम लिया. बात यहीं नहीं रुकी. गुस्से में स्काउट ने उदिति के एक्स-बॉयफ्रेंड करण वाही को लेकर निजी टिप्पणी कर दी. इसके बाद घर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया.

 

दोस्तों से नाराज होकर भावुक हुए यंग डीएसए

 

बिग बॉस के घर में यंग डीएसए भी काफी उदास नजर आए. उन्हें लगा कि मुश्किल वक्त में उनके दोस्तों ने उनका साथ नहीं दिया. इसी बात को लेकर वह आम्रपाली दुबे और लव गिल से बातचीत करते हुए भावुक हो गए. यंग ने अपनी नाराजगी जाहिर की और दोस्तों से मिले व्यवहार पर दुख जताया.

 

वीकेंड का वार में स्काउट को फटकार लगाएंगे सलमान

 हाल ही में मेकर्स ने वीकेंड का वार का प्रोमो शेयर किया है. इसमें होस्ट सलमान खान स्काउट ओपी को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. सलमान ने लव गिल और स्काउट की दोस्ती पर सवाल उठाए. साथ ही गर्लफ्रेंड काशवी और लव गिल से जुड़े मामले में स्पष्ट रुख नहीं अपनाने को लेकर स्काउट को जमकर सुनाया.

 

इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हैं नॉमिनेटेड

बिग बॉस 20 में इस हफ्ते छह कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है. नॉमिनेटेड सदस्यों में कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, कनिका मान, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी, आसिफ खान, लव गिल और आम्रपाली दुबे शामिल हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट का सफर घर में खत्म होता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही