Search

 
 
 

Bigg boss 20 : स्काउट -लव की नजदीकियों पर भड़कीं काशवी, बोलीं- बाउंड्री सेट कीजिए

Lagatar Desk : काशवी ने स्टेज पर आते ही उन्होंने स्काउट से पूछा, कैसा जा रहा है मसाज पार्लर तन्मय इसके बाद उन्होंने रोहित शेट्टी से लव गिल से बात करने की इच्छा जाहिर की.लव से बातचीत के दौरान काशवी ने उनके और स्काउट के रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े किए.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में इस बार रोहित शेट्टी ने होस्ट की कमान संभाली. शो में जहां घरवालों की जमकर क्लास लगी, वहीं इस दौरान स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने घर में एंट्री की और स्काउट और लव की बढ़ती नजदीकियों को लेकर तीखे सवाल किए.

 

 

स्काउट को काशवी ने लगाई फटकार

 

काशवी ने स्टेज पर आते ही उन्होंने स्काउट से पूछा, कैसा जा रहा है मसाज पार्लर तन्मय इसके बाद उन्होंने रोहित शेट्टी से लव गिल से बात करने की इच्छा जाहिर की.लव से बातचीत के दौरान काशवी ने उनके और स्काउट के रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े किए.

 

उन्होंने पूछा कि क्या वह अपने भाइयों के साथ भी इसी तरह रहती हैं. काशवी ने स्काउट की तुलना लव से किए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की.न्होंने कहा कि अगर स्काउट को घर वाली फीलिंग चाहिए थी, तो वह घर पर ही रहते

 

मुझे पता है ये असली आप नहीं हो, इमोशनल हुईं काशवी

 

स्काउट से बात करते हुए काशवी काफी भावुक भी नजर आईं. उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि बिग बॉस के घर में दिख रहा स्काउट उनका असली रूप नहीं है, लेकिन अब उनका बचाव करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है.

 

 

काशवी ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें स्काउट का लव के साथ इस तरह रहना बेहद खराब लगा. उन्होंने स्काउट से अपनी सीमाएं तय करने और लव से दूरी बनाए रखने की अपील की.

 

काशवी ने सिर्फ स्काउट को ही निशाने पर नहीं लिया, बल्कि लव गिल से भी सीधे सवाल किए. उन्होंने पूछा कि आखिर स्काउट और लव के बीच रिश्ता क्या है.काशवी ने लव से यह भी सवाल किया कि क्या वह अपने किसी भाई के साथ भी इसी तरह व्यवहार करती हैं. काशवी के इन सवालों के बाद घर का माहौल काफी गंभीर हो गया. वहीं स्काउट और लव दोनों अपनी-अपनी तरफ से सफाई देते नजर आए.

 

सोनाक्षी -जहीर इकबाल भी पहुंचे शो में

 वीकेंड का वार में सिर्फ काशवी की एंट्री ही चर्चा में नहीं रही. शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल भी पहुंचे. दोनों अपनी फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के मंच पर नजर आए.इसके अलावा फरहाना भट्ट भी अपने नए गाने साहिबा के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचीं. 

 

बिग बॉस 20 से बाहर हुईं मेरी कॉम 

बिग बॉस 20' से इस हफ्ते मैरी कॉम बाहर हुईं हैं ,दूसरी लाइफलाइन के जाने के बाद उनका सफर खत्म हुआ और उनके जाने पर आम्रपाली दुबे  फूट-फूटकर रोईं 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही