Search

 
 
 

Bigg  Boss 20 : लव गिल के बदले तेवर से घर में घमासान, माही-आम्रपाली और काजी से हुई तीखी बहस

Lagatar Desk : बीते कैप्टेंसी टास्क के दौरान लव गिल और माही विज के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में लव ने माही के हाथ पर काट लिया. इस घटना के बाद घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया. अब दर्शकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बिग बॉस इस मामले में क्या कदम उठाते हैं.
 
फाइल फोटो
  • लव गिल और माही विज के बीच हाथापाई

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 अब अपने 10वें हफ्ते में पहुंच चुका है. शो जैसे-जैसे फिनाले की ओर बढ़ रहा है. वैसे-वैसे घरवालों के बीच विवाद और टकराव बढ़ते जा रहे हैं. हालिया एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क और नॉमिनेशन को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला. लव गिल और माही विज के बीच विवाद ने जहां नया मोड़ ले लिया, वहीं आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर और मनीष गोयल भी आपस में उलझते नजर आए.

 

 

लव और माही के बीच बढ़ा विवाद

 बीते कैप्टेंसी टास्क के दौरान लव गिल और माही विज के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में लव ने माही के हाथ पर काट लिया. इस घटना के बाद घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया. अब दर्शकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बिग बॉस इस मामले में क्या कदम उठाते हैं.

 

 

 

नॉमिनेशन को लेकर काजी और मनीष आमने-सामने

 नॉमिनेशन के दौरान काजी तौकीर ने मनीष गोयल को नॉमिनेट कर दिया. इस फैसले से दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई. वहीं, गुल्लू यानी कुशाल तंवर ने भी लव और स्काउट से जुड़े मामले में काजी के बदलते रुख पर सवाल उठाए. उन्होंने काजी के रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर की.

 

आम्रपाली दुबे ने लव को घेरा

 घर में एक और विवाद तब शुरू हुआ, जब लव के मजाक उड़ाने पर आम्रपाली दुबे भड़क गईं. दोनों के बीच जमकर बहस हुई. आम्रपाली ने लव से स्काउट के इरादों को लेकर सवाल किए. साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि सलमान खान के सामने इस मुद्दे पर लव ने क्या जवाब दिया था.

 

इस पर लव ने कहा कि स्काउट पहले उनके भाई जैसे थे, लेकिन अब उनसे उनका कोई रिश्ता नहीं है. लव की इस बात पर आम्रपाली और माही विज ने सवाल उठाए और दोनों के बीच बहस और तेज हो गई.

 

आम्रपाली की नकल करने पर भी बढ़ा विवाद

नॉमिनेशन के दौरान लव पर आम्रपाली की नकल करने और पीठ पीछे उनके बारे में बातें करने के आरोप लगे. इस बात को लेकर दोनों के बीच फिर से तकरार शुरू हो गई. लव ने भी साफ कहा कि कोई उनके किरदार पर सवाल न उठाए. इस मुद्दे ने घर के माहौल को और गर्म कर दिया.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही