- पिता का मैसेज सुन भावुक हुईं आम्रपाली
Lagatar Desk : बिग बॉस 20 में इन दिनों फैमिली स्पेशल एपिसोड चल रहा है. करीब 60 दिनों से अपने परिवार से दूर रह रहे कंटेस्टेंट्स के लिए घर से आ रहे वॉइस मैसेज भावुक पल लेकर आ रहे हैं.
बीते एपिसोड में माही विज अपने बच्चों की आवाज सुनकर फूट-फूटकर रो पड़ीं, वहीं आम्रपाली दुबे भी अपने पिता का संदेश सुनकर भावुक हो गईं. दूसरी ओर, अरिश्फा खान ने भी अपने दिल का दर्द बयां किया.
Kya #Qazi, #Mahhi ka message unn tak pahunchayenge ya apne game ko aage rakhenge? Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/2MAx1u62Gg
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 5, 2026
दरअसल, शो में घरवालों को एक खास टास्क दिया गया है, जिसमें उन्हें अपने परिवार के सदस्यों के वॉइस मैसेज सुनने का मौका मिल रहा है. हालांकि, इसके लिए दूसरे कंटेस्टेंट्स को अपनी लाइफलाइन तक गंवानी पड़ रही है. इस बार माही, अरिश्फा, स्काउट और आम्रपाली के परिवार की ओर से संदेश आए.
स्काउट के लिए आया काशवी और परिवार का मैसेज
एपिसोड की शुरुआत लव गिल से होती है. उनके पास स्काउट के परिवार की ओर से आया मैसेज पहुंचता है. लव स्काउट को उनका वॉइस मैसेज सुनाने का फैसला करती हैं. इसके बदले उन्हें अपनी एक लाइफलाइन गंवानी पड़ती है.
स्काउट के लिए उनकी करीबी काशवी का मैसेज आता है. काशवी उन्हें गुड लक विश करती हैं और मजाकिया अंदाज में नहाने की सलाह भी देती हैं. साथ ही बताती हैं कि बाहर उनके फैंस उन्हें पूरा सपोर्ट कर रहे हैं. स्काउट के भाई और माता-पिता की ओर से भी उनके लिए प्यार भरे संदेश आते हैं.
Kya #Arishfa ke emotions ka asar ab #Aamrapali par padega? Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/88Af0IE7kB
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 4, 2026
स्काउट और लव के रिश्ते पर घर में चर्चा
बच्चों की आवाज सुनकर फूट-फूटकर रोईं माही विज
जैसे ही माही अपनी बेटी तारा और बच्चों की आवाज सुनती हैं, उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं. परिवार की ओर से उनके तीनों बच्चों, मां और बहन के संदेश भी आते हैं. बच्चों की तस्वीरें देखकर माही खुद को संभाल नहीं पातीं और फूट-फूटकर रोने लगती हैं.
REASON QAZI TOUQEER IS WINNING BIGG BOSS 20 ❤️🥹 Qazi not only did the right thing as a Human but also entertained us with His Dance and music 😭❤️🔥 QAZI TURNED A NORMAL TASK INTO HIS ROCKSTAR FEST !! 🔥🕺 #QaziTouqeer #BiggBoss20 #Bb20 https://t.co/C0JxJUdSsO
— Chirag ✨ (@Chirag_2410) November 5, 2026
आम्रपाली के पिता का मैसेज सुन भावुक हुईं कंटेस्टेंट्स
अरिश्फा ने सुनाया अपने दिल का दर्द
वह रोते हुए कहती हैं कि घर में उनके बारे में बहुत कुछ कहा गया है, लेकिन वह पत्थर दिल इंसान नहीं हैं. इसके बाद वह आम्रपाली को उनके पिता का वॉइस मैसेज सुनने देती हैं.