Search

 
 
 

Bigg Boss 20 ने रचा इतिहास, 100 करोड़ घंटे के वॉच टाइम का आंकड़ा पार

Lagatar Desk :शो ने जियोहॉटस्टार पर 60 दिनों से भी कम समय में 1 बिलियन यानी 100 करोड़ घंटे से ज्यादा का कुल वॉच टाइम हासिल किया है. बिग बॉस फ्रेंचाइजी के 20 साल के इतिहास में यह पहला सीजन है, जिसने इतनी तेजी से इस आंकड़े को पार किया है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच बिग बॉस 20 ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है.

 

शो ने जियोहॉटस्टार पर 60 दिनों से भी कम समय में 1 बिलियन यानी 100 करोड़ घंटे से ज्यादा का कुल वॉच टाइम हासिल किया है. बिग बॉस फ्रेंचाइजी के 20 साल के इतिहास में यह पहला सीजन है, जिसने इतनी तेजी से इस आंकड़े को पार किया है.

 

पिछले सीजन के मुकाबले 71 फीसदी ज्यादा वोटिंग

 शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इस सीजन में 3.5 बिलियन यानी 350 करोड़ से ज्यादा वोट डाले जा चुके हैं. यह आंकड़ा पिछले सीजन के मुकाबले 71 फीसदी अधिक है. खास बात यह है कि शो के कुल वॉच टाइम में Gen Z यानी युवा दर्शकों की हिस्सेदारी 45 फीसदी है.

 

 सलमान खान ने केक काटकर मनाया जश्न

 इस बड़ी उपलब्धि का जश्न शो के होस्ट सलमान खान ने भी खास अंदाज में मनाया. सेट पर सलमान ने केक काटकर पूरी टीम के साथ इस सफलता का जश्न मनाया. इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही