Lagatar Desk : बिग बॉस 20 में फैमिली स्पेशल एपिसोड देखने को मिला रहा है. इस दौरान कई कंटेस्टेंट भावुक नजर आए, तो वहीं माही विज के फैसले ने घर में नया विवाद खड़ा कर दिया.
Mahhi gets upset after hearing Love’s family message. She gets emotional and calls out the makers over the way things are being portrayed! https://t.co/M0xv3dSEWz
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 4, 2026
माता-पिता की बातें सुनकर उदिति रो पड़ीं. वहीं, लव की मां ने माही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने उनकी बेटी के बारे में कुछ आपत्तिजनक बातें कही थी. यह सुनकर माही ने सफाई दी और उनसे माफी भी मांगी.
माही ने बिग बॉस से शिकायत करते हुए कहा कि शो में उनकी छवि गलत दिखाई जा रही है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह शो छोड़ देंगी. कन्फेशन रूम में बिग बॉस ने उन्हें समझाया कि वीकेंड का वार पर दी गई सलाह का मकसद उन्हें बाहर की स्थिति से अवगत कराना है.
Bigg Boss has a ONE-ON-ONE conversation with Mahi Vijj after her outburst over the makers allegedly portraying her negatively in the episodes. https://t.co/BqyMILhmOS
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 4, 2026
वहीं, माही ने अरिश्फा के फैमिली मैसेज की जगह अपने लिए दो लाइफलाइन चुनीं और उनका ऑडियो मैसेज हथौड़े से तोड़ दिया. यह देखकर अरिश्फा भावुक हो गईं. माही ने कहा कि उनका बच्चा उनका इंतजार कर रहा है और वह कोई जोखिम नहीं लेना चाहती.
दूसरी ओर, आम्रपाली ने गुल्लू की मां का मैसेज सुनने का विकल्प चुना. उनकी मां की मजेदार बातें सुनकर घरवाले हंस पड़े. वहीं, यंग ने अपने माता-पिता का मैसेज सुनकर भावुक हो गए.