Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : प्रीमियर से पहले सलमान का दिखा दबंग अंदाज, पपाराजी पर भड़के

Lagatar Desk : शूटिंग के लिए सलमान खान बेहद अलग अंदाज में सेट पर पहुंचे. एक्टर काउबॉय लुक में नजर आए. उन्होंने गहरे भूरे रंग की लेदर काउबॉय हैट के साथ नेवी ब्लू टी-शर्ट और ऑलिव ग्रीन वेस्ट पहनी थी.
 
फाइल फोेटो

Lagatar Desk : टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20 का प्रीमियर कल यानी 6 सितंबर 2026 को होने जा रहा है. सलमान खान एक बार फिर शो के होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं. शो के लिए उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है.

 

काउबॉय लुक में सेट पर पहुंचे सलमान

शूटिंग के लिए सलमान खान बेहद अलग अंदाज में सेट पर पहुंचे. एक्टर काउबॉय लुक में नजर आए. उन्होंने गहरे भूरे रंग की लेदर काउबॉय हैट के साथ नेवी ब्लू टी-शर्ट और ऑलिव ग्रीन वेस्ट पहनी थी. अपने लुक को उन्होंने डेनिम, सिल्वर बेल्ट और ट्रेडमार्क फिरोजी ब्रेसलेट के साथ पूरा किया.सेट पर पहुंचने के बाद सलमान ने पपाराजी के कैमरों के सामने पोज भी दिए. सोलो पोज देने के बाद उन्होंने पपाराजी के कहने पर उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

 

पपाराजी पर चिढ़े नजर आए सलमान

हालांकि, इसी दौरान सलमान खान कुछ नाराज नजर आए. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक्टर पपाराजी से कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें कैमरे के सामने आने की जरूरत नहीं है. वीडियो में वह कहते नजर आए, यह मेरा काम नहीं है और मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है.

 

इसके बाद जब पपाराजी लगातार उनसे तस्वीरों के लिए कहते रहे, तो सलमान थोड़े चिढ़े हुए दिखाई दिए. क्लिप के आखिर में वह ‘फोटो, फोटो, फोटो’ कहते नजर आए. हालांकि, उन्हें किस बात पर गुस्सा आया, इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है.

 

6 सितंबर को होगा बिग बॉस 20 का प्रीमियर

बिग बॉस 20’ हिंदी रियलिटी शो का 20वां सीजन है. इस बार भी शो की कमान सलमान खान के हाथों में है. शो का प्रीमियर 6 सितंबर को होने जा रहा है. हर सीजन की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के घर में एक साथ रहना होगा, जहां उनकी हर गतिविधि पर कैमरों की नजर रहेगी.

 

घर में बनाए गए दो नए और रहस्यमयी कमरे

इस बार ‘बिग बॉस’ के घर को भी खास अंदाज में डिजाइन किया गया है. हाल ही में घर के अंदर की झलकियां सामने आई हैं, जिनमें दो नए और रहस्यमयी कमरे दिखाई दिए हैं. माना जा रहा है कि इन कमरों को गेम में बड़े ट्विस्ट लाने के मकसद से तैयार किया गया है.

 

पूरे घर में लगाए गए 104 कैमरे

बिग बॉस 20’ का घर इस बार भी काफी खास नजर आ रहा है. घर के डिजाइन के जरिए इंसान के अलग-अलग पहलुओं और चेहरों को दिखाने की कोशिश की गई है. दीवारों पर बिग बॉस की आंखों की डिजाइन भी देखने को मिलती है, जो लगातार निगरानी का संकेत देती है.

 

घर में शानदार गार्डन एरिया के साथ शार्क थीम पर तैयार किया गया स्विमिंग पूल भी है. इसके अलावा बाथरूम के बाहर गोरिल्ला की आकृति और शतरंज के मोहरों के साथ ऑक्टोपस जैसी कई अनोखी कलाकृतियां भी देखने को मिलती हैं.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही