Search

 
 
 

Bigg Boss 20  : स्काउट ने उठाया चौंकाने वाला कदम, गुस्से में मुंडवाया सिर!

Lagatar Desk : दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट और यंग डीएसए के बीच जमकर बहस हुई थी. देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार विवाद बढ़ते जा रहे हैं. इसी बीच स्काउट ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, यंग डीएसए के साथ विवाद और बिग बॉस से मिली सजा के बाद स्काउट ने गुस्से में अपना सिर मुंडवा लिया है.

 

 

यंग से विवाद के बाद स्काउट ने बदला अपना लुक

दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट और यंग डीएसए के बीच जमकर बहस हुई थी. देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया.

 

 

वहीं, इस विवाद के बाद बिग बॉस ने स्काउट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया. इतना ही नहीं, उनसे कैप्टेंसी और सभी स्पेशल पावर भी छीन ली गईं. बिग बॉस ने यह भी साफ कर दिया कि उन्हें कभी भी घर से बेघर किया जा सकता है.

 

 

स्काउट के नए लुक की वजह अभी साफ नही

रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सभी घटनाओं के बीच स्काउट ने अचानक अपना सिर मुंडवा लिया. घर में उनके इस बदले हुए लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही है. हालांकि, उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया और इसके पीछे क्या वजह रही, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही