- कैप्टेंसी की रेस से हुईं बाहर
Lagatar Desk : बिग बॉस 20' जैसे-जैसे फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर में ड्रामा और विवाद बढ़ते जा रहे हैं. बीते एपिसोड में स्काउट ओपी ने गुल्लू के सामने लव गिल को लेकर अपने दिल की बात कही. उन्होंने बताया कि लव ने किस तरह उनके दिमाग पर असर डाला था.
स्काउट के मुताबिक, लव उनके साथ काफी समय बिताती थीं. तेल की मालिश करने से लेकर उनके कपड़े धोने और साथ में खाना खाने तक, उन्होंने लव को हर चीज करने दी.
#ScoutOP ke saare raaz #Gullu ke saamne khul rahe hain Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/gQkheDhSpM
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 25, 2026
स्काउट ने गुल्लू के सामने खोली दिल की बात
एपिसोड की शुरुआत में स्काउट, गुल्लू से लव गिल के बारे में बातचीत करते नजर आए. उन्होंने कहा कि लव ने इतने दिनों तक उनका दिमाग अपने हिसाब से चलाया.
इसके बाद वॉशरूम एरिया में स्काउट और लव के बीच बातचीत हुई. स्काउट ने लव से कहा, तुम जीत गई. उन्होंने यह भी कहा कि घर से बाहर निकलने के बाद वह उन्हें असली बात बताएंगे. इस पर लव ने जवाब दिया कि उनके चेहरे पर सारी बातें साफ नजर आती हैं.
Bigg Boss 20: Aakhir #LoveGill aur #ScoutOP ki bet mein kaun maar raha hai baazi? 👀 https://t.co/YwtcEB0Ev2
— BiggBoss24x7 (@BiggBoss24x7) November 26, 2026
कैप्टेंसी टास्क में लव और गुल्लू के नाम पर बहस
कैप्टेंसी टास्क के तहत लव गिल को पिंजड़े में बंद किया गया. वहीं, घर के बाकी सदस्यों को चर्चा करके दावेदारी के लिए नाम तय करने थे. इस दौरान ज्यादातर घरवालों ने लव और गुल्लू का नाम लिया. लेकिन किसे दावेदारी में बनाए रखना है और किसे बाहर करना है, इस बात पर घर में बहस शुरू हो गई.
#UditiSingh takes away Luv's chance to become captain, saying she doesn't deserve to be one because she doesn't like her as a co-contestant, and locks her up in jail LOL😭🤣 Uditi with that preetiest smile - "Me reply karna bhi zaruri nahi samajti."💅 #BiggBoss20 #BB20 https://t.co/1zgwBVw6sG
— Bhatura😼 (@M_The_Batman) November 26, 2026
माही और लव के बीच जमकर हुई बहस, दावेदारी से बाहर हुईं लव
टास्क के दौरान लव गिल और माही के बीच तीखी बहस हो गई. लव ने माही से कहा, 'बाहर जा.इस पर माही ने पलटकर जवाब दिया, तेरे बाप की नौकर हूं क्या, क्यों जाऊं? देखते ही देखते दोनों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई और दोनों ने एक-दूसरे को घटिया औरत तक कह दिया.
माही ने लव की तुलना प्रियंका जग्गा से की
लव और कनिका के बीच बाद में माही की टिप्पणी को लेकर चर्चा हुई. दरअसल, माही ने लव की तुलना बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा से की थी. इसी बात को लेकर घर में चर्चा शुरू हो गई. आम्रपाली ने भी प्रियंका जग्गा को लेकर सलमान खान की पुरानी टिप्पणी का जिक्र किया.