Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिग बॉस ओटीटी 3 मई में होगा प्रीमियर! शाहरुख की बेटी लगायेगी एंटरटेनमेंट का तड़का

LagatarDesk :    टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्सियल शो बिग बॉस का हर सीजन चर्चा में रहता है. फैंस शो के हर सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं. बिग बॉस की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी बिग बॉस शुरू किया. टीवी पर अब तक 17 सीजन हो चुके हैं. वहीं ओटीटी पर बिग बॉस का 2 सीजन प्रीमियर हो चुका है. बहुत जल्द बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 भी आयेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो यह शो मई 2024 के अंत में जियो सिनेमा पर प्रीमियर होगा. इतना ही नहीं शाहरुख खान की रील बेटी सना सईद भी इस शो में तड़का लगाती नजर आयेंगी. टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने सना को शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया है और वह मान भी गयी हैं. हालांकि मेकर्स और सना की तरफ से अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.
https://www.instagram.com/p/C47P9L2u6uL/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/C47P9L2u6uL/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Sana Saeed (@sanaofficial)

कुछ कुछ होता है में शाहरुख खान की बेटी अंजलि बनी थी सना

बता दें कि सना सईद ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. सना सईद ने कुछ कुछ होता है फिल्म में शाहरुख खान की बेटी अंजलि का किरदार निभाया था. इस फिल्म में सलमान खान भी नजर आये थे. इसके अलावा सना बादल, हर दिल जो प्यार करेगा सहित कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. साल 2012 में सिनेमाघरों में आयी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में भी सना नजर आयी थीं. सना  बॉलीवुड के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी है. सना सपना बाबुल का.. बिदाई, बाबुल का अंगना छूटे ना, लो हो गयी पूजा इस घर की सहित कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों से वो लाइमलाइट की दुनिया से काफी दूर है. अब वह सलमान खान के रियलिटी शो के साथ एक बार फिर लाइमलाइट की दुनिया में कमबैक करने वाली है.
https://www.instagram.com/p/C4w-bZBuEd2/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/C4w-bZBuEd2/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Sana Saeed (@sanaofficial)

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही