Search

 
 
 

कैसिल नहीं होगा 'बिग बॉस ओटीटी' ,जाने कब शुरू होगा चौथा सीजन

 
Lagatardesk : `बिग बॉस ओटीटी` के नए सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच शो को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है. पिछले कुछ समय से कई सितारों के नाम `बिग बॉस ओटीटी 4` से जोड़े जा रहे हैं. हालांकि हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि `बिग बॉस` और `खतरों के खिलाड़ी` जैसे शोज़ को इस साल कैंसिल किया जा सकता है.अब इन अटकलों के बीच `बिग बॉस ओटीटी 4` को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. ">   2 महीने के लिए आगे बढ़ा शो : बिग बॉस से जुड़े अपडेट देने वाले फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें बताया गया है. कि बिग बॉस ओटीटी 4 को अगले 2 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. पोस्ट में यह भी बताया गया है कि शो को रद्द नहीं किया गया है लेकिन इसे शुरू होने में 2 महीने की देरी हो सकती है. बिग बॉस ओटीटी 4 अगस्त से शुरू होने की संभावना है.   किस चैनल पर हो सकता है टेलीकास्ट :फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने पोस्ट में आगे ये भी बताया है कि बिग बॉस ओटीटी 4 जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा या फिर किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा.इसके बारे में पता नहीं चल पाया है.बता दें कि बनिजय एशिया के कलर्स टीवी से अलग होने के बाद ‘बिग बॉस 19’ को लेकर अपडेट आया था कि मेकर्स सोनी टीवी से बात कर रहे हैं. इसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि इस बार सलमान खान का शो कलर्स से सोनी टीवी पर शिफ्ट हो सकता है.तो वहीं कुछ समय पहले ही बताया गया था कि इस बार सलमान खान  `बिग बॉस ओटीटी 4` को होस्ट नहीं कर पाएंगे. ऐसे में मेकर्स अनिकल कपूर को `बिग बॉस ओटीटी 4` का होस्ट बनाने की फिराक में थे  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही