LagatarDesk : टीवी पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो ‘बिग बॉस 15’ काफी अच्छा चल रहा है. शो को शुरू हुए एक सप्ताह हो गया है. बिग बॉस का पहला हफ्ता काफी ज्यादा धमाकेदार रहा है. पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़ा से लेकर प्यार-मोहब्बत देखने को मिला. इस बार रियलटी शो में काफी मसालेदार कंटेंट देखने मिल रहा है.
बिग बॉस के घर से बेघर हुए साहिल श्रॉफ
रविवार को वीकेंड का वार था. जिसमें सलमान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आये थे. सलमान ने प्रतीक सहजपाल को उनकी गलत हरकत के लिए जमकर क्लास लगाई है. पहले ही हफ्ते शो से एक कंटेस्टेंट का एविक्शन हुआ. मशहूर मॉडल साहिल श्रॉफ पहले ही हफ्ते घर से बेघर हो गये हैं.https://www.instagram.com/p/CU2xyymBmv0/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">View this post on Instagram
साहिल को मिले सबसे कम वोट
साहिल ने दर्शकों को प्रभावित करने में सफल नहीं हो पायें. जनता ने साहिल श्रॉफ को सबसे कम वोट मिला. बता दें कि जब शो शुरू हुआ था तब बिग बॉस के आईने ने साहिल को चीता कहा था. लेकिन यह चीता काफी आलसी साबित हुआ.https://www.instagram.com/p/CU1y2IUqRsM/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">View this post on Instagram
Leave a Comment