Search

 
 
 

BiggBoss14: काफी एंटरटेनिंग और झगड़ों से भरा था बुधवार का एपिसोड

 
LagatarDesk: BiggBoss14 में बुधवार का एपिसोड एंटरटेनमेंट और झगड़ों से भरा था. जैस्मिन ने राहुल से कहा कि जैसमीन उन्हें धोखा नहीं देंगी, लेकिन अभिनव शुक्ला को लेकर उन दोनों का झगड़ा भी हो गया. इन दोनों के अलावा अली और जैस्मिन के बीच भी झगड़ा देखने को मिला. कैप्टेंसी टास्क की बात करें, तो बुधवार को राखी सावंत ने अभिनव शुक्ला को कैप्टेंसी की रेस से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इसे भी पढ़ें: मिर्जापुर">https://lagatar.in/from-munna-bhaiya-of-mirzapur-to-abhishek-of-panchayat-these-actors-created-a-fire-in-2020/12012/">मिर्जापुर

के ‘मुन्ना भैया’ से लेकर पंचायत के ‘अभिषेक’ तक, 2020 में इन एक्टर्स ने मचाया धमाल

अली और अभिनव के बीच छिड़ी जुबानी जंग

इस एपिसोड में अली गोनी और अभिनव शुक्ला के बीच तीखी जुबानी जंग चली. इसमें अली ने अभिनव से साफ-साफ कहा कि वो राहुल को सपोर्ट करेंगे. इसके बाद निक्की तंबोली ने कहा कि उन्हें मौका मिलेगा तो वह अली को बाहर कर देंगी. अली अपनी बात पर अड़े रहे और राहुल वैद्य के लिए कैप्टेंसी टास्क में अभिनव और रुबीना का सामना किया. [caption id="attachment_12034" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/aly-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अली ने अभिनव से बहस करने के बाद जैसमीन से भी किया झगड़ा[/caption]

विकास और अर्शी ने रची निक्की के खिलाफ साजिश

विकास और अर्शी ने निक्की तंबोली के खिलाफ राखी सावंत को भड़काते दिखे. दोनों ने कहा कि उन्हें निक्की को गेम से बाहर करना चाहिए था. अर्शी ने राहुल को भी भड़काने की कोशिश की. राखी सावंत ने निक्की को बताया कि कुछ लोग उन्हें आखिर में इस्तेमाल करेंगे. दूसरी तरफ निक्की और रुबीना ने राहुल को गेम से बाहर निकालने की कोशिश करती दिखीं. इसके बावजुद राहुल ने निक्की से कहा कि वो हमेशा उनका दोस्त रहेगा. [caption id="attachment_12036" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/nikiiy.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अर्शी और विकास की साजिश का शिकार बनीं निक्की[/caption]

राखी ने कहा - मैं किसी की कठपुतली नहीं

निक्की ने अर्शी खान के बारे में कहा कि वो उन्हें जरा भी पसंद नहीं करती है. घर के सभी सदस्य ये प्लानिंग करते दिखे कि किस तरह से इस बार का कैप्टेंसी टास्क जीता जाए. अली घरवालों से कहते हैं कि जो अफवाह पहले निक्की के लिए फैली थी, वही अब राखी सावंत के लिए फैल रही है. इस बात का जवाब देते हुए राखी ने कहा कि वो किसी की कठपुतली नहीं हैं, उनके जो मन में आयेगा, वो बोलेंगी. इसे भी पढ़ें: अगर">https://lagatar.in/if-you-have-taken-a-loan-through-mobile-app-then-be-careful/12026/">अगर

आपने मोबाइल एप के जरिए लिया है लोन, तो हों जाये सावधान [caption id="attachment_12033" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/rakhiii.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राखी ने कहा वो किसी की कठपुतली नहीं हैं[/caption]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही