Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : 10 साल का शातिर चोर, बैंक से उड़ाये लाख रुपये

Advertisement
Advertisement
Buxar : जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के कैश काउंटर से 10 साल के शातिर लड़के ने एक लाख रुपए चुरा लिए. चंद सेकेंड में उसने घटना को अंजाम दिया. फिर एक महिला संग वहां से फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस महिला और उस बच्चे की तलाश में जुट गयी है.

कैशियर काउंटर से उठा तो बच्चे ने हाथ साफ कर लिया

नगर थाना पीएनबी शाखा के मुख्य शाखा प्रबंधक अनूप कुमार ने बताया, घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजकर 45 मिनट पर हुई, जब एक महिला 10 साल के लड़के के साथ बैंक की शाखा में दाखिल हुई. सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक जांच से पता चला कि बैंक के अंदर प्रवेश करने के बाद महिला बैंक कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी. जब कैशियर बैंक के दूसरे कर्मचारी से मिलने उनके चैंबर में गया, तो नाबालिग बच्चे ने कैश काउंटर पर रखे एक लाख रुपये चुरा लिए. सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध एक साथ भागते दिखे.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

नगर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने कहा, हमें इस संबंध में पीएनबी शाखा के प्रबंधक से शिकायत मिली है. पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है और बैंक के अंदर और बाहर लगे सभी सीसीटीवी के फुटेज का विश्लेषण कर रही है. हम शाखा की महिला खाताधारकों के बारे में भी विवरण एकत्र कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – हजारों">https://lagatar.in/thousands-protest-against-manipur-violence-in-mizoram-chief-minister-also-joins/">हजारों

लोगों ने मिजोरम में मणिपुर हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया, मुख्यमंत्री भी हुए शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही