Search

बिहार 10th बोर्ड का रिजल्ट जारी, 82.91% छात्र पास, पूर्णिया के शिवांकर कुमार स्टेट टॉपर

Patna :  इंतजार खत्म... बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) रिजल्ट 2024 आ गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board / BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर रिजल्ट जारी की है. इस साल 16 लाख 64 हजार 252 विद्यार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी, जिनमें से 13 लाख 79 हजार 542 विद्यार्थी यानी 82.91 फीसदी बच्चे पास हुए. पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने 489 अंक लाकर राज्य में टॉप किया है. वहीं समस्तीपुर का आदर्श कुमार 488 अंक हासिल कर सेकेंड टॉपर है. वहीं जमुई का आदित्य कुमार, मधुबनी का सुमन कुमार, हेसेपुर की पलक कुमारी और वैशाली की साजिया परवीन 486 अंक लाकर थर्ड टॉपर रहे.

लड़कों की तुलना में ज्यादा लड़कियां हुईं पास 

बता दें कि मैट्रिक की परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी चली थी. पूरे प्रदेश से 16 लाख 64 हजार 252 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 8,58,785 लड़कियां और 8,05,467 लड़के थे. इनमें से 13,79,842 छात्र पास हुए. 13,79,842 छात्र में 6,80,293 लड़के और 6,99,549 लड़कियां शामिल हैं. इस वर्ष 4,52,302 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन से पास हुए, जिनमें 2,52,846 लड़के और 1,99,456 लड़कियां शामिल हैं. इसी तरह 5,24,965 छात्र सेंकेंड डिवीजन से उत्तीर्ण हुए, जिनमें 2,52,121 लड़के और 2,72,844 लड़कियां शामिल हैं. 3,80,732 छात्रों को थर्ड डिविजन मिला है. इनमें 1,66,093 लड़के और 2,14,639 लड़कियां हैं.

ऐसे चेक करें मैट्रिक का रिजल्ट

  • - 10वीं का रिजल्ट आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com">http://results.biharboardonline.com">results.biharboardonline.com

    और bsebmatric.org">http://bsebmatric.org">bsebmatric.org

    पर चेक कर सकते हैं.
  • - सबसे पहले आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें.
  • - होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • - `BSEB Matric Result 2024 Link` पर क्लिक करें.
  • - एक नयी लॉगिन विंडो खुलेगी.
  • - इस पर अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • - जैसे ही आप सबमिट पर क्लिक करेंगे, आपका रिजल्ट कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर खुल जायेगा.
  • - अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp