Search

 
 
 

बिहार : 24 घंटे में मिले कोरोना के 1113 नये मरीज, 59 की मौत,रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 96.97 फीसदी

 

Bihar :  राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

कमी आ रही है. बिहार">https://state.bihar.gov.in/main/CitizenHome.html">बिहार

में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी घट रही है. सोमवार को राज्य में कोरोना के 1,113 नये मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके पहले 30 मई को 1,475 संक्रमित पाये गये थे. वहीं 29 मई को 1,491 संक्रमित मिले थे. इसके साथ ही राज्य में कुल एक्टिव केस 16,235 हो गया है. वहीं पिछले 24 घंटे में बिहार में 59 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही अब तक राज्य में कुल 5163 लोगों की जान चली गयी.

24 घंटे में 3196 लोगों ने दी कोरोना को मात

सोमवार को बिहार में 3,196 लोगों ने कोरोना को मात दे दी. इसके साथ ही रिकवरी रेट बढ़कर 96.97 प्रतिशत हो गयी है. पिछले 24 घंटे में बिहार में कुल 1,01,033 लोगों की कोरोना जांच की गयी है.

राजधानी पटना में सर्वाधिक मरीज

राजधानी पटना में संक्रमण के सबसे अधिक नये मामले सामने आये हैं. वहीं शेखपुरा में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिले हैं. पटना में सोमवार को 164 पॉजिटिव केस सामने आये हैं. पटना के अलावा कुछ अन्य प्रमुख जिलों की बात करें तो सोमवार को अररिया में 29, अरवल में 06, औरंगाबाद में 11, बांका में 05 और भागलपुर में 31 नये मरीज मिले हैं. वहीं भोजपुर में 05, बक्सर में 04, ईस्ट चंपारण में 22, जमुई में 04, जहानाबाद में 17, कैमूर में 03 और खगड़िया में 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. किशनगंज में 23, लखीसराय में 13, मधेपुरा में 19, मधुबनी में 47, मुंगेर में 37, नवादा में 12, रोहतास में 08, सहरसा में 37 और सारण में 33 संक्रमितों की पुष्टि हुई है.

इस जिले में मिले इतने कोरोना संक्रमित

इसके अलावा दरभंगा में 25, सुपौल में 49, समस्तीपुर में 41, पूर्णिया में 44, मुजफ्फरपुर में 56 और नालंदा में 49 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. वहीं वैशाली में 24, शिवहर में 17, सीतामढ़ी में 16, गया में 17 और वेस्ट चंपारण में 29 मये मरीज मिले हैं. इसके अलावा सिवान में 14, गोपालगंज में 62, कटिहार में 55 और बेगूसराय में 55 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

बिहार में लॉकडाउन 8 जून तक बढ़ा

बिहार में संक्रमण की चेन पूरी तरह से तोड़ने के लिए नीतीश सरकार ने लॉकडाउन की अवधी बढ़ाने का फैसला लिया है. बिहार में 8 जून तक लॉकडाउन रहेगा. बिहार में लॉकडाउन को चौथी बार एक्सटेंशन करके बढ़ाया गया है. इसकी जानकारी खुद सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट करके दी है. परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही