Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : 24 घंटे में मिले कोरोना के 1158 नये मरीज, 2772 हुए स्वस्थ, रिकवरी रेट 97.48 फीसदी पहुंचा

Advertisement
Advertisement

Bihar :  राज्य में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. बिहार">https://state.bihar.gov.in/main/CitizenHome.html">बिहार

के कई जिलों में कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव कम देखने को मिल रहा है. राज्य के कई जिलों में कोरोना के एक भी नये मरीज नहीं पाये गये हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1158 नये मामले सामने आये हैं. जबिक मंगलवार को 1,174 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई थी. इसके साथ ही बिहार में अब कुल 12,590 सक्रिय मामले हैं. बिहार में एक्टिव केस की संख्या में हर दिन गिरावट हो रही है. पिछले 24 घंटे में बिहार में कुल 1,09,319 लोगों की कोरोना जांच की गयी है.

बिहार में अबतक कोरोना से 5268 मरीजों की हुई मौत

राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी लगातार घट रही है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 46 कोरोना मरीज की मौत हुई है. इसके साथ ही बिहार में अबतक कुल 5268 कोरोना संक्रमितों की जान चली गयी है. हालांकि बिहार में कोरोना से स्वस्थ होने का आंकड़ा संक्रमितों की संख्या से अधिक है. राज्य में बुधवार को 2772 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. इसके साथ ही बिहार में रिकवरी रेट बढ़कर 97.48 फीसदी हो गयी है.  

इसे भी पढ़े : SC">https://lagatar.in/sc-said-vaccination-policy-for-18-44-age-group-is-arbitrary-and-irrational/80821/">SC

ने कहा, मनमानी और तर्कहीन है 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण नीति, मूक दर्शक नहीं बने रह सकते

बिहार के 37 जिलों में 100 से कम मरीजों की पुष्टि

आपको बता दें कि राज्य के 38 जिलों में से 37 जिलों में 100 से कम केस सामने आये हैं. जबकि 22 जिलों में 50 से कम मामलों की पुष्टि हुई है. बिहार की राजधानी पटना में कोरोना के सबसे अधिक 126 नये मरीज पाये गये हैं. बुधवार को अररिया में 53, अरवल में 03, औरंगाबाद में 08, बांका में 05, भागलपुर में 21 और भोजपुर में 03 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

इस जिले में मिले कोरोना के इतने नये मरीज

इसके अलावा बक्सर में 03, ईस्ट चंपारण में 46, जमुई में 02, जहानाबाद में 14, कैमूर में 02, खगड़िया में 21 और किशनगंज में 41 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. लखीसराय में 14, मधेपुरा में 28, मधुबनी में 17, मुंगेर में 80, नवादा में 10, रोहतास में 11, सहरसा में 29, सारण में कोरोना के 54 नये मरीज मिले हैं.

इसके अलावा दरभंगा में 29, सुपौल में 77, समस्तीपुर में 34, पूर्णिया में 68, मुजफ्फरपुर में 90, नालंदा में 33, वैशाली में 28 और शिवहर में 12 संक्रमितों की पुष्टि हुई है. वहीं सीतामढ़ी में 26, गया में 21, वेस्ट चंपारण में 19, सिवान में 23, गोपालगंज में 39, कटिहार में 19 और बेगूसराय में 35 नये मामले सामने आये हैं.

इसे भी पढ़े :अत्याधुनिक">https://lagatar.in/sail-will-form-a-team-of-experts-to-make-state-of-the-art-steel/80831/">अत्याधुनिक

स्टील बनाने के लिए विशेषज्ञों की टीम बनाएगा सेल

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही