Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : सोनपुर में होमगार्ड जवान की हत्या कर बैंक से 12 लाख की लूट

Sonepur : सारण जिले के सोनपुर में गुरुवार को हथियारबंद अपराधियों ने होमगार्ड के दो जवानों को गोली मार कर पंजाब नेशनल बैंक से 12 लाख रुपये लूट लिये. गोली लगने से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. एक दिन पहले ही मोतिहारी में बैंक से दिन दहाड़े 48 लाख रुपये लूट लिये गये थे.

6 की संख्या में आए थे अपराधी

घटना सोनपुर प्रखंड स्थित सोनपुर थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक का है. बताया गया कि 6 की संख्या में आए अपराधी बैंक में घुसकर लूटपाट करने लगे, तो वहां तैनात होमगार्ड के दो जवानों ने उनका विरोध किया. बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. एक जवान के सिर में गोली लगी और उसकी मौत मौके पर ही हो गई. वहीं दूसरे जवान के पेट में गोली लगी है. उसे गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है.

डर से टेबल के नीचे छुप गए बैंक के कर्मचारी

अपराधी जब बैंक में घुसे, तब बैंक मैनेजर समेत दूसरे बैंककर्मी टेबल के नीचे छुप गए. अपराधियों ने बेखौफ होकर लूटकांड को अंजाम दिया और फरार हो गए. बैंक लूटकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें देखा गया कि अपराधियों ने किस तरह नकाब और हेलमेट पहनकर लूटकांड को अंजाम दिया. अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की. घटना के बाद सारण एसपी गौरव मंगला अपनी टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच की. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
इसे भी पढ़ें – जमीन">https://lagatar.in/ed-detained-badgai-ci-as-soon-as-land-related-documents-were-received-team-is-being-brought-ranchi/">जमीन

संबंधी दस्तावेज मिलते ही बड़गाईं CI को ED ने हिरासत में लिया, रांची ला रही टीम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही