Patna : उत्तर भारत के अधिकांश राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है. बिहार के लोग भी प्रचंड गर्मी और हीट वेब से परेशान है. राज्य में पड़ रही तपती गर्मी में लू लगने से कई लोगों की जान भी चली जा रही है. बीते 24 घंटे में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लू लगने की वजह से 13 लोगों की मौत हो गयी है. औरंगाबाद में पांच, सारण में तीन, गया में तीन, रोहतास में एक और भोजपुर में एक की मौत हुई है.
बिहार : 24 घंटे में हीट वेब से 13 लोगों की मौत, 19 जून तक लू को लेकर चेतावनी
Last Updated: Jun 17, 2024 12:00 AM (IST)