Search

 
 
 

बिहार : पिछले 24 घंटे में 13,374 कोरोना मरीज मिले, 84 की मौत

 

Bihar : राज्य में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है. पटना समेत राज्य के सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है. राज्य में पिछले 24 घंटे में 13,374 कोरोना के नये मरीज मिले हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 8818 लोगों स्वस्थ हो गये हैं. राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. 24 घंटे में कोरोना से 84 लोगों की जान चली गयी.

बिहार के इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार,  पटना में सबसे अधिक कोरोना के मरीज पाये गये हैं. पटना में 2207 कोरोना संक्रमित मिले हैं. वहीं समस्तीपुर में 401, बेगूसराय में 764, भागलपुर में 454, औरंगाबाद में 597 और पूर्णिया में 548 कोरोना मरीज मिले हैं. वहीं  सारण में 589, सुपौल में 427, वेस्ट चंपारण में 547, गया में 1133, मुजफ्फरपुर में 490, नालंदा में 423 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

बिहार">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0">बिहार

में फिलहाल नहीं लगेगा लॉकडाउन

राज्य में  कोरोना संक्रमण को रोकने के‌ लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. हालांकि शाम 4 बजे तक ही दुकानें खुली रहेगी. राज्य के सभी डीएम और एसपी को निर्देश दिया गया है कि गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाये. वहीं शादी समारोह में 50 लोग और दाह संस्कार में अधिकतम 25 लोग शामिल हो सकेंगे. बिहार में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगेगा.

48 घंटे में आईजीआईएमएस में सभी तैयारी करें पूरी - प्रत्यय अमृत  

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने निदेशक आईजीआईएमएस को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि अगले 48 घंटे में अस्पताल में तैयारी पूरी करें. सभी अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन उपलब्ध करायें. आईजीआईएमएस के सभी जनरल वार्ड में कोरोना मरीजों को रखा जायेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही