Search

 
 
 

बिहार : 24 घंटे में मिले 1785 नये मरीज,5004 हुए स्वस्थ, 61 की मौत

 

Bihar : राज्य में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कमजोर हो रही है. इसके साथ ही संक्रमण दर में भी लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

गिरावट आ रही है. राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में भी कमी आयी है. वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है.">https://state.bihar.gov.in/main/CitizenHome.html">

बिहार में कोरोना जांच की संख्या में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

इजाफा हो रहा है.  बिहार में शुक्रवार को कोरोना के 1785 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल 24,809 एक्टिव केस हो गये हैं. वहीं राजधानी पटना में कुल 238 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. जबकि बेगूसराय में 129 नये मामले सामने आये हैं.

शुक्रवार को 92,173 सैंपल की हुई जांच

बिहार में पिछले 24 घंटे में कुल 92,173 सैंपल की जांच की गयी. बिहार में कोरोना से मौत के आंकड़ों में बड़ी गिरावट आयी है. शुक्रवार को कोरोना से कुल 61 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,004 हो गयी है. हालांकि बिहार के राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटे में कुल 5362 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये. इसके साथ ही रिकवरी रेट बढ़कर 95.76 फीसदी हो गया है.

चार जिले में मिले 10 से कम भी कम नये संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, चार जिलों में दस से भी कम नये मरीजों की पहचान हुई है. भोजपुर में 9, कैमूर में 5, नवादा में 6 और शेखपुरा में 7 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है.

32 जिलों में सौ से कम कोरोना मरीज

राज्य के अन्य जिलों में 100 से कम मरीज मिले हैं. अररिया में 85, अरवल में 12, औरंगाबाद में 16, बांका में 14, भागलपुर में 37, बक्सर में 13 और दरभंगा में 44 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. इसके अलावा पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11 और कटिहार में 60 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है. खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, मधुबनी में 43, मुंगेर में 23 और मुजफ्फरपुर में 78 कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. इसके अलावा नालंदा में 98, पूर्णिया में 57, रोहतास में 23, सहरसा में 47, समस्तीपुर में 40, सारण में 55, शिवहर में 11 और सीतामढ़ी में 12 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. वहीं सीवान में 45, सुपौल में 76, वैशाली में 68 और पश्चिमी चंपारण में 33 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही