Search

बिहार : जहरीली शराब से फिर 3 की मौत, पुलिस का इनकार

Darbhanga : बिहार में जहरीली शराब ने फिर तीन लोगों की जान ले ली. हालांकि पुलिस फिलहाल इससे इनकार कर रही है. घटना दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के मकसुदपुर गांव की है. बताया गया कि पांच लोगों ने कथित रूप से जहरीली शराब पी थी. इनमें से दो दिन में तीन लोगों की मौत हो गयी. मंगलवार को इलाज के दौरान डीएमसीएच में इलाज करवा रहे एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. उसका नाम लालटून सहनी बताया जा रहा है. इससे पहले रविवार को भुखल सहनी और संतोष कुमार दास की मौत हो गई थी. वहीं, दो और लोग समस्तीपुर में इलाज करवा रहे हैं, जिसमें एक की स्थिति नाजुक होने पर डीएमसीएच लाया गया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है

मृतक के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि इनकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. मृतक लालटून सहनी की बेटी पिता की मौत का कारण जहरीली शराब बता रही है. वहीं, पुलिस के शराब से मौत नहीं होने की बात पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कह रही है कि सभी की मिलीभगत से शराब की बिक्री होती है. वहीं, हायाघाट थानेदार संजय सिंह ने कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि बिहार में वर्ष 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है. शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है. बावजूद इसके न तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले अपनी हरकतों से बाज आ रहे हैं. वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनके शवों को जला दिया गया है. मौत के कारणों के बारे अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि, मौत के पीछ शराब पीने की बात सामने आ रही है.
इसे भी पढ़ें – नौ">https://lagatar.in/nine-journalist-organizations-appeal-to-president-draupadi-murmu-harsh-laws-are-being-imposed-on-media-workers/">नौ

पत्रकार संगठनों की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील, मीडिया कर्मियों पर कठोर कानून लादे जा रहे हैं…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp