Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : 24 घंटे में मिले 3306 नये मरीज, 104 की मौत, 6,015 मरीज हुए स्वस्थ

Advertisement
Advertisement

Bihar : राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है. हालांकि कोरोना से मरने वालों की संख्या नहीं घट रही है. बिहार">https://state.bihar.gov.in/main/CitizenHome.html">बिहार

में बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 3,306 नये मामले सामने आये हैं.  राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 35,129 पहुंच गयी है. चिंता की बात यह है कि संक्रमण दर में कमी आने के बाद भी मौत के आंकड़ों में कमी आने की बजाय और इजाफा हो रहा है. राज्य में मंगलवार को कोरोना से 104 मरीजों की मौत हो गयी. इससे बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,746 हो गयी है. बिहार में 24 घंटे में कुल 1,44,105 सैंपल की जांच की गयी.

रिकवरी रेट बढ़कर 94.27 फीसदी हुआ

पिछले 24 घंटे में कुल 6,015 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ही रिकवरी रेट बढ़कर 94.27 फीसदी पहुंच गयी है. सोमवार को यह 93.85 था. स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा संक्रमित मरीजों की संख्या से लगभग दोगुना है.पटना के लिए राहत भरी खबर है. पिछले 24 घंटे में पटना में केवल 285 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके अलावा गोपालगंज में 148, दरभंगा में 102, सिवान में 114, सुपौल में 104, औरंगाबाद में 124 और बेगूसराय में 313 कोरोना मरीज पाये गये हैं. कटिहार में 166, समस्तीपुर में 237, पूर्णिया में 208, मुजफ्फरपुर में 171 और नालंदा में 113 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

इस जिले में मिले इतने कोरोना संक्रमित

बिहार के अन्य जिलों में भी नये मरीजों की पुष्टि हुई है. मंगलवार को अररिया में 92, अरवल में 40, औरंगाबाद में 96, बांका में 05, भागलपुर में 20 और भोजपुर में 23 नये मरीज मिले हैं. बक्सर में 21, ईस्ट चंपारण में 69, जमुई में 23, जहानाबाद में 25, कैमूर में 20, खगडिय़ा में 40 और किशनगंज में 71 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. लखीसराय में 19, मधेपुरा में 67, मधुबनी में 57, मुंगेर में 47, नवादा में 19 और रोहतास में 50 नये मामले सामने आये हैं. वहीं सहरसा में 48, सारण में 54, शेखपुरा में 21, शिवहर में 36, सीतामढ़ी में 73, वैशाली में 95, गया में 92 और वेस्ट चंपारण में 99 नये कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई हैं.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही