Patna : बिहार में एक फरवरी से इंटर की परीक्षा शुरू हो गयी है. परीक्षा के पहले दिन बिहार के अलग-अलग जिलों में कुल 51 छात्र-छात्राओं को परीक्षा से निष्कासित किया गया है. इनमें से 43 को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया है. इन छात्रों को कदाचार करते पकड़ा गया था. नवादा जिले में सबसे अधिक 22 परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित किया गया है. वहीं नालंदा में 9, भोजपुर-अरवल में 3, समस्तीपुर 2 और जहानाबाद में 2 परीक्षार्थी कदाचार करते पकड़े गये. इसके अलावा आठ परीक्षार्थियों को दूसरे के बदले परीक्षा में बैठने के आरोप में निष्कासित किया गया है. इसमें नालंदा में 6, भोजपुर में एक और गया में 1 परीक्षार्थी पकड़े गये हैं.
बिहार : इंटर परीक्षा के पहले दिन 51 परीक्षार्थियों को किया गया निष्कासित
Last Updated: Feb 02, 2024 12:00 AM (IST)