Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : 24 घंटे में 6641 मरीजों ने दी कोरोना को मात, मिले 2603 नये मरीज, 99 की मौत

Advertisement
Advertisement

Bihar : राज्य में कोरोना महामारी से लोग परेशान हैं. हर दिन कोरोना से करीब 100 लोगों की मौत हो रही है. हालांकि नये संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है. बुधवार को बिहार">https://state.bihar.gov.in/main/CitizenHome.html">बिहार

में कोरोना के 2,603 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही एक्सिव केस 30,992 हो गया है. राज्य में एक्टिव केस की संख्या में भी लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

गिरावट देखी जा रही है.

रिकवरी रेट में लगातार हो रही बढ़ोतरी

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को 6,641 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं. वहीं राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 94.87 फीसदी पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 99 लोगों की मौत हो गयी. वहीं पटना एम्स के कोविड वार्ड में कार्यरत डॉक्टर प्रदीप कुमार की भी कोरोना से मौत हो गयी. राज्य में अब तक कुल 4845 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पटना में 15, बेगूसराय में 10, पश्चिम चंपारण में 10, सारण में नौ और बाकी मरीजों की मौत अन्य जिलों में हुई है. 


एक दिन में 65,112 लोगों ने ली वैक्सीन

पिछले 24 घंटे में कुल 1,31,916 सैंपल की जांच की गयी.  बुधवार को 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक के कुल 65,112 लोगों ने वैक्सीन ली है. बिहार में अबतक 1,02,03,447 लोग टीका ले चुके हैं. 18 प्लस के वैक्सीनेशन में बिहार पहले स्थान पर पहुंच गया है. रिपोर्ट के अनुसार, बिहार 18 से 44 के आयुवर्ग में वैक्सीनेशन की रफ्तार देश में सबसे अधिक है. बिहार ने वैक्सीनेशन में राजस्थान को पीछे छोड़ दिया है. राजस्थान फिसलकर दूसरे पायदान पर पहुंच गया है.

राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले

बिहार के नौ जिलों में सौ से अधिक नये संक्रमित मिले हैं. जबकि 29 जिले में बुधवार को 100 से भी कम मरीज पाये गये हैं. कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक 316 मामले पटना से आये हैं. इसके अलावा दरभंगा में 117, सुपौल में 107, बेगूसराय में 177, समस्तीपुर में 123, पूर्णिया में 115, मुजफ्फरपुर में 137 और नालंदा में 170, वैशाली में 117 नये मरीजों की पुष्टि हुई हैं.

इस जिले में इतने कोरोना संक्रमितों की हुई पुष्टि

अररिया में 88, अरवल में 22, औरंगाबाद में 56, बांका में 18, भागलपुर में 50 और भोजपुर में 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इसके अलावा बक्सर में 19, ईस्ट चंपारण में 67, जमुई में 08, जहानाबाद में 12, कैमूर में 12, खगड़िया में 35 और किशनगंज में 59 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. लखीसराय में 18, मधेपुरा में 35, मधुबनी में 55, मुंगेर में 39, नवादा में 15, रोहतास में 33 और सहरसा में कोरोना के 67 मामले सामने आये हैं. वहीं सारण में 60, शेखपुरा में 15, शिवहर में 15, सीतामढ़ी में 51, गया में 88, वेस्ट चंपारण में 29, सिवान में 72, गोपालगंज में 52 और कटिहार में 66 नये मरीज मिले हैं.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही