Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः 67th BPSC पीटी परीक्षा का पेपर लीक, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

Advertisement
Advertisement
Patna: 67वीं बिहार प्रशासनिक सेवा (BPSC) पीटी का पेपर लीक हो गया. परीक्षा के दौरान कई जिलों के परीक्षा केंद्रों से प्रश्न पत्र लीक होने की खबर आई. परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर बीपीएससी का प्रश्न पत्र वायरल होने लगा. जब परीक्षा खत्म हुई तो वायरल प्रश्न से परीक्षा में आये सवालों का मिलान किया गया. मिलाने पर वायरल प्रश्न पत्र पूछे गए सवालों से मैच कर गया. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की लेटेस्ट खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

प्रश्न पत्र लीक होने के बाद कई जगहों पर अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया. आरा के कुंवर सिंह कॉलेज में बीपीएससी के अभ्यर्थियों ने हंगामा किया. जिसके बाद डीएम-एसपी सहित वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थियों को समझाने-बुझाने में जुट गए. इसे भी पढ़ें-ताजमहल">https://lagatar.in/demand-for-investigation-of-22-closed-rooms-of-taj-mahal-by-asi-petition-filed-in-lucknow-bench-of-allahabad-high-court/">ताजमहल

के 22 बंद कमरों की ASI से जांच कराने की मांग, इलाहाबाद हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर

1083 केंद्रों पर हुई परीक्षा

बिहार के 38 जिलों में रविवार को बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा ली गई. इस परीक्षा में राज्य भर से करीब 6 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए. परीक्षा को लेकर राज्य के सभी जिलों में 1083 सेंटर बनाए गए थे. बात करें राजधानी पटना की तो सिर्फ यहां ही 83 केंद्रों पर 55 हजार 710 अभ्यर्थियों ने परीक्षा हिस्सा लिया. प्रश्न पत्र लीक होने की खबर से अभ्यर्थी मायूस नजर आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें- केरल">https://lagatar.in/kerala-governor-arif-mohammad-khan-said-we-have-to-bring-back-the-old-culture-and-principles-of-sanatan-dharma/">केरल

के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, हमें पुरानी संस्कृति और सनातन धर्म के सिद्धांतों को वापस लाना है
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही