Search

 
 
 

बिहारः हर्ष फायरिंग में 7 साल के मासूम की मौत

 
Nalanda: सोमवार की रात बर्थडे पार्टी में सात साल के बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई. घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के परमनंद बीघा की है. मृत बच्चे की पहचान सुधीर प्रसाद के सात साल के बेटे मोहित कुमार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल घटना के बाद परिवार के लोग गायब हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. इसे पढ़ें-राज">https://lagatar.in/dr-ashish-of-raj-hospital-performed-a-successful-laparoscopic-operation-of-grade-3-hiatus-hernia/">राज

अस्पताल के डॉ. आशीष ने ग्रेड-3 हाइटस हर्निया का लैप्रोस्कोपिक विधि से किया सफल ऑपरेशन

क्या है मामला

बताया जा रहा कि परमानंद बीघा गांव में नरेश यादव की पोती के जन्मदिन के मौके पर पार्टी का आयोजन था. हालांकि चर्चा है कि डांस के दौरान गोली चली है, लेकिन नूरसराय थाना पुलिस डांस होने की पुष्टि नहीं कर रही है. पुलिस का कहना है कि केक काटने के दौरान गोली चली है. पुलिस ने नरेश यादव समेत छह लोगों पर नामजद केस दर्ज कर लिया है. वहीं सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं. उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-dc-listened-to-the-problems-of-common-people-in-janata-darbar-aryan-got-50-thousand-help/">पलामू

: जनता दरबार में डीसी ने आमलोगों की सुनी समस्या, आर्यन को मिला 50 हजार की सहायता
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही