Search

 
 
 

बिहार : 24 घंटे में 7336 कोरोना संक्रमित मिले, 14340 मरीज हुए स्वस्थ, 73 की मौत

 

LagatarDesk : कोरोना महामारी के संक्रमण से पूरा देश त्राहिमाम है. वहीं बिहार के लिए राहत भरी खबर है. राज्य में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बिहार में शनिवार को कोरोना के 7,336 नये मरीज मिले हैं. आंकड़ों के अनुसार, केवल 5 जिले में 300 से अधिक केस सामने आये हैं. वहीं बिहार के लिए राहत की खबर यह है कि किसी भी जिले में 500 से अधिक मरीज नहीं पाये गये हैं. राज्य में शनिवार को कुल 1,10,872 सैंपल की जांच हुई है.

रिकवरी रेट बढ़कर 86.63 फीसदी हो गया

बिहार में शनिवार को कुल 14,3400 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी. वहीं पिछले 24 घंटे में कुल 73 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2743 हो गयी है. राज्य में कुल 82,486 एक्टिव केस हैं. बिहार का रिकवरी रेट बढ़कर 86.63 फीसदी हो गया है, जो 18 अप्रैल के बाद सबसे अधिक है. वहीं पूरे देश में संक्रमण दर की लिस्ट में बिहार सबसे निचले स्थान पर है.

इस जिले में मिले इतने कोरोना पॉजिटिव

राजधानी पटना की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे  में 1,202 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. वहीं समस्तीपुर में 392, भागलपुर में 361, मधुबनी में 360, वैशाली में 353, बेगूसराय में 334 और कैमूर में केवल  9 कोरोना मरीज पाये गये हैं. अररिया में 107, अरवल में 44, औरंगाबाद में 106, बांका में 117, बेगुसराय में 334, भागलपुर में 361, भोजपुर में 29, बक्सर में 43, दरभंगा में 91,पूर्वी चंपारण में 191, गया में 285 और गोपालगंज में 191 कोरोना मरीज मिले हैं.

बिहार में संक्रमण दर 2.3 फीसदी


बिहार में 30 अप्रैल को संक्रमण दर 16 फीसदी से अधिक हो गयी थी. लेकिन अब यह धीरे-धीरे कम हो रही है. केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में संक्रमण दर मात्र 2.3 फीसदी है, जो देश भर में सबसे कम है. बता दें कि बिहार सरकार संक्रमण की चेन को तोड़ने का हर संभव प्रयास कर रही है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने लोगों से अपील की है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें. साथ ही लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का भी पालन करें. मंगल पांडे ने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं ली है, वो वैक्सीन अवश्य लें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही