Search

बिहार : 24 घंटे में मिले 7,752 कोरोना संक्रमित, 11,008 लोग हुए स्वस्थ, 90 की मौत

Bihar :  राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है. पिछले कुछ दिनों से लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा था. लेकिन लॉकडाउन लगने से संक्रमण को काबू करने में सफलता मिली है. लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

पांच दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आयी है. इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी वृद्धि हुई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार,  गुरुवार को बिहार">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0">बिहार

में कोरोना के 7,752 नये मरीज पाये गये हैं. इसके बाद राज्य में कुल एक्टिव केस 96,277 है. वहीं बुधवार को राज्य में 9,863 कोरोना संक्रमित पाये गये थे. पटना में 1485  लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

संक्रमण दर घटकर 7.94 फीसदी

बिहार में गुरुवार को कुल 90 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. इसके साथ ही अब तक कोरोना से मरनेवालों की संख्या 3593 हो गयी है. राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 97664 सैंपलों की जांच की गयी. राज्य में संक्रमण दर घटकर 7.94 फीसदी पर आ गयी. यह 17 अप्रैल के बाद से सबसे कम है.

11,008 लोगों ने कोरोना को दी मात

24 घंटे में  11008 लोग कोरोना से ठीक हो गये हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है. रिकवरी रेट बढ़कर 84.15 फीसदी हो गया है. यह 19 अप्रैल के बाद से सबसे अधिक है.  

पटना में मिले 1,485 नये संक्रमित

पटना में पिछले 24 घंटे में 1485 कोरोना मरीज पाये गये हैं. जबकि नालंदा में 551, वैशाली में 437, पूर्णिया में 409, सुपौल में 325, पश्चिम चंपारण में 320, सहरसा में 277 और समस्तीपुर में 243 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इसके अलावा गया में 233, सारण में 232, मुजफ्फरपुर में 211, मधुबनी में 206, मुंगेर में 192, अररिया में 179, बेगूसराय में 173 और औरंगाबाद में 163 कोरोना संक्रमित मिले हैं.

इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज

किशनगंज में 149, लखीसराय में 149, भागलपुर में 147, मधेपुरा में 144, कटिहार में 143 और सीवान में 142 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. वहीं पूर्वी चंपारण में 139, नवादा में 122, रोहतास में 112, खगड़िया में 106, बक्सर में 103 और दरभंगा में 101 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं.शेखपुरा में 99, अरवल में 79, भोजपुर में 69, गोपालगंज में 67, जहानाबाद में 62, जमुई में 61, शिवहर में 61, सीतामढ़ी में 50, बांका में 39 और कैमूर में 23 नये मरीज मिले हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//