Search

 
 
 

बिहार : नीतीश के साथ 8 मंत्री लेंगे शपथ, दो डिप्टी सीएम चुने जायेंगे, नयी कैबिनेट की पहली बैठक होगी

 
Patna :  बिहार में एनडीए गठबंधन वाली नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार देर शाम होगा. नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ आठ मंत्री भी शपथ लेंगे. इनमें 3 बीजेपी से, 3 जेडीयू से, एक हम से और एक निर्दलीय मंत्री शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) पद की शपथ लेंगे. इसके अलावा विजेंद्र यादव, सुमित सिंह, श्रवण कुमार, संतोष सुमन, विजय चौधरी और प्रेम कुमार भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में शपथ लेंगे. जेपी नड्डा स्पेशल फ्लाइट से दोपहर 3 से 4 बजे वो पटना पहुंच जायेंगे. शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद नयी कैबिनेट की पहली बैठक होगी.

नीतीश ने जेडीयू की बैठक के बाद दिया इस्तीफा 

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने जेडीयू की बैठक के बाद सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया. बैठक से सीधे वो  राजभवन गये और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा. इसके बाद वो सीएम आवास पहुंचे और एनडीए विधायकों के साथ बैठक की. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में 17 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार का अंत हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही