Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : रेड में घर से मिला 80 लाख नकद और गहने, इंजीनियर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Bhagalpur : निगरानी ब्यूरो की टीम ने बुधवार को पुल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा के भागलपुर स्थित आवास पर छापा मारा. रेड में उसके घर से दो बैग में भरे 80 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में आभूषण बरामद किए गए. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. नोटों की गिनती पूरी होने पर राशि एक करोड़ से ज्यादा भी हो सकती है. इसके अलावा बरामद जेवर की कीमत का भी आकलन किया जा रहा है. आवास पर मिले दस्तावेजों और बैंक से संबंधित कागजातों की भी जांच चल रही है. एक टीम ने श्रीकांत के दफ्तर में भी तलाशी ली है. छापेमारी के बाद इंजीनियरों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

पटना में भी हो रही छापेमारी

आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंजीनियर के खिलाफ पटना में 24 जुलाई को केस दर्ज किया गया था. इसी क्रम में छापेमारी करने पटना से विजिलेंस की टीम बुधवार सुबह भागलपुर पहुंची. विजिलेंस टीम का नेतृत्व डीएसपी संजय जायसवाल कर रहे हैं. इस टीम में 10 अधिकारी शामिल है. छापेमारी श्रीकांत शर्मा के पटना आवास पर भी हो रही है. डीएसपी विजिलेंस संजय जयसवाल ने बताया कि यहां से लाखों रुपए नगद जेवरात और कई जमीन के कागजात बरामद हुए हैं. श्रीकांत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे जो विधि सम्मत होगा वह कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें – एमजीएम">https://lagatar.in/radio-frequency-ablation-machine-will-be-purchased-in-mgm-medical-college/">एमजीएम

मेडिकल कॉलेज में खरीदी जायेगी 97 लाख की रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन मशीन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही