Search

 
 
 

बिहार : हाजीपुर में करंट लगने से नाबालिग समेत 9 कांवड़ियों की मौत

 
Hajipur : बिहार के हाजीपुर( वैशाली जिला) में सुल्तानपुर गांव में करंट लगने से एक नाबालिग सहित 9 कांवड़ियों की मौत खबर है. घटना रविवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार 11 हजार वोल्ट के तार से डीजे सिस्टम सट गया जिस वजह से यह घटना घटी. करंट से आग लग गयी और डीजे ट्रॉली धू-धू कर जलने लगी .

ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया

घटना हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में घटी है. सूचना मिलते ही जिले के तमाम वरीय अधिकारी, पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. घटना की पुष्टि एसडीओ  बैठा ने की है. इस घटना के लिए गांव वालों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया . जब एसडीएम और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया.

जलाभिषेक करने  हरिहरनाथ मंदिर जा रहे थे कांवड़िये

जानकारी के अनुलार सभी कांवड़िया पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर बाबा हरिहरनाथ मंदिर जा रहे थे. सभी सावन की तीसरी सोमवारी पर आज जलाभिषेक करने वाले थे. रात के 11 बजे गांव से सभी निकल झुलस गये हैं, जिन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी मृतकों की पहचान कर ली गयी है. मरने वालों में  अमरेश कुमार भगत,  रवि कुमार पासवान,  राजा कुमार दास, नवीन कुमार पासवान, कालू कुमार पासवान, आशी कुमार पासवान, अशोक कुमार पासवान, चंदन कुमार पासवान, अमोद कुमार  पासवान शामिल हैं, जानकारी के अनुसार सभी हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले थे. सुल्तानपुर गांव से डीजे ट्रॉली लेकर कांवड़िये निकले थे. घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही