Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः SSG, ATS और STF में तैनात होंगी 92 लेडी कमांडो, मिल सकती है अहम जिम्मेवारी

Advertisement
Advertisement
Patna: बिहार पुलिस में अब लेडी कमांडो की कमी दूर होगी. कमांडो ट्रेनिंग के लिए महाराष्ट्र गयी महिला पुलिस कर्मी ट्रेंड होकर बिहार लौट आयी हैं. जल्द ही इन महिला कमांडो को SSG, ATS और STF में पदस्थापित किया जायेगा.

महाराष्ट्र में 92 लेडी कमांडो की हुई ट्रेनिंग

बिहार पुलिस के डीजी ट्रेनिंग आलोक राज ने इसकी जानकारी दी है. सशस्त्र पुलिस से चुनी गयीं सभी 92 महिला सिपाहियों को ट्रेनिंग दिया गया. ट्रेनिंग महाराष्ट्र के मुतखेड स्थित सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट में हुई. तीन महीने की ट्रेनिंग पूरी कर सभी महिला कमांडो बिहार लौट आयी हैं.

महिला कमांडो को दी जाएगी अहम जिम्मेदारी

लेडी कमांडो बड़े से बड़े हमलों को नाकाम करने के सभी गुर सिख कर लौटी हैं. इन्हें विशेष प्रशिक्षण के साथ छोट-बड़े अत्याधुनिक हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग दी गयी है.ट्रेनिंग से लौटने के बाद सभी महिला कमांडों फिलहाल छुट्टी पर हैं. ड्यूटी ज्वाइन करने पर उन्हें वीवीआईपी सुरक्षा समेत कई अहम जिम्मेदारी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें- सिब्बल">https://lagatar.in/sibal-said-it-is-unfortunate-not-to-be-president-congress-party-cwc-meeting-should-be-called-soon/">सिब्बल

ने कहा- कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नहीं होना दुर्भाग्य, जल्द बुलायी जाए CWC की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही