Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः झोलाछाप डॉक्टर ने नशे की दवा खिला महिला के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल

Advertisement
Advertisement

Darbhanga: दरभंगा थाने में महिला ने एक झोलाछाप डॉक्टर रंजीत राम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. महिला ने आरोप लगाया कि रंजीत ने नशे की दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.बेहोशी की हालत में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तब आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया. जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी रंजीत राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी और पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. 

फर्जी ढंग से गांव में क्लीनिक चलाता है आरोपी 

महिला थाने में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसमें पीड़िता ने इस बात का जिक्र किया है कि खिरमा पथरा निवासी रंजीत राम उसके गांव में फर्जी ढंग से क्लीनिक चलाता है. 2020 में छठ पर्व के दौरान जब वह बीमार पड़ गई तब अचानक रंजीत उसके घर आ धमका और उसका हाल पूछने लगा. उस वक्त महिला का पति घर में मौजूद नहीं था. महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान रंजीत ने यह कहकर दवा दी कि इसे खाने के बाद वह स्वस्थ हो जाएगी. लेकिन दवा खाते ही वह बेहोश हो गई. उसकी आंख तक नहीं खुल रही थी. जिसके बाद रंजीत ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-address-the-country-at-5-pm-today-pmo-gave-information/83738/">पीएम

मोदी आज शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे, PMO ने दी जानकारी

पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज कराया मामला

दूसरे दिन भी घर पहुंचकर रंजीत राम ने दुष्कर्म की कोशिश की. जिसका विरोध करने पर आरोपी ने अपना मोबाइल निकालकर दुष्कर्म के दौरान बनाए गये वीडियो को दिखाया और शोर मचाने पर वीडियो को वायरल कर देने की धमकी दी. जिसके बाद वह चुपचाप जुर्म को सहती रही. इसी बीच जब पीड़िता के पति घर आए तब उसने उसे सारी आपबीती बतायी. उसके पति ने आरोपी को उसके घर आने से मना किया. इसके बाद आरोपी रंजीत राम ने वीडियो को वायरल कर दिया.

 वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने इस पूरे मामले की जानकारी पति को दी. जिसके बाद आरोपी के घर पहुंचे पति के साथ रंजीत राम के पिता और अन्य सदस्यों ने बदसलूकी की. जिसके बाद महिला थाना में यह मामला पहुंचा. पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और न्याय की गुहार लगायी है. महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही