Search

 
 
 

Bihar: गोपालगंज में सेंट्रिंग खोलने में हादसा, शौचालय की टंकी में दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत

Bihar News: शौचालय की टंकी के सेंट्रिंग खोलने के लिए सबसे पहले जावेद आलम उर्फ टीपू आलम और शब्बे आलम टंकी के अंदर गया. अंदर जाने के बाद दोनों जहरीली गैस की चपेट में आकर अचेत होने लगे और मदद के लिए आवाज लगाने लगे. आवाज सुन आसपास मौजूद बंटी बैठा और उमेश यादव बचाने के लिए बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के टंकी में उतर गए. अंदर पहुंचते ही दोनों भी जहरीली गैस की चपेट में आकर अचेत हो गए.
 
गोपालगंज में 4 मजदूरों की मौत

Bihar News: गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही पट्टी गांव में शनिवार की दोपहर शौचालय की टंकी के अंदर उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई. वहीं बचाने के प्रयास में एक युवक भी घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. 

 

इसे भी पढ़ें:


जानकारी के अनुसार, सेंट्रिंग खोलने के लिए सबसे पहले जावेद आलम उर्फ टीपू आलम और शब्बे आलम टंकी के अंदर गया. अंदर जाने के बाद दोनों जहरीली गैस की चपेट में आकर अचेत होने लगे और मदद के लिए आवाज लगाने लगे. आवाज सुन आसपास मौजूद बंटी बैठा और उमेश यादव बचाने के लिए बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के टंकी में उतर गए. अंदर पहुंचते ही दोनों भी जहरीली गैस की चपेट में आकर अचेत हो गए. 


सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. वहीं सिराज का इलाज जारी है. घटना के बाद श्रीपुर, फुलवरिया और कुचायकोट थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है.


हादसे में मृतकों की पहचान श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही निवासी बंटी बैठा उर्फ राकेश बैठा, जावेद आलम उर्फ टीपू आलम और शब्बे आलम की जान चली गई, वहीं, गोपालपुर थानाक्षेत्र के सवनही वृत्त के उमेश यादव को भी बचाया नहीं जा सका. गांव में भी मातम का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही