Search

 
 
 

बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही ने अपने पद से इस्तीफा दिया, नीतीश सरकार ने किया था नियुक्त

बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिये जाने की खबर है. वह नीतीश कुमार की सरकार में महाधिवक्ता नियुक्त हुए थे. पूर्व में श्री शाही नीतीश सरकार में  शिक्षा मंत्री भी रह चुके थे. जानकारी के अनुसार  पीके शाही ने अपना इस्तीफा सरकार को प्रेषित कर दिया है.
 
पीके शाही

Patna : बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिये जाने की खबर है. वह नीतीश कुमार की सरकार में महाधिवक्ता नियुक्त हुए थे. पूर्व में श्री शाही नीतीश सरकार में  शिक्षा मंत्री भी रह चुके थे. जानकारी के अनुसार  पीके शाही ने अपना इस्तीफा सरकार को प्रेषित कर दिया है.

 


भाजपा के सम्राट चौधरी के सीएम बनने के दो माह बाद पीके शाही  ने महाधिवक्ता  पद से इस्तीफा दिया.   पीके शाही लंबे समय से राज्य के प्रमुख विधि अधिकारी के रूप में कार्यरत भी रहे थे  बताया जाता है कि कानून और प्रशासनिक मामलों में श्री शाही की गहरी पकड़ थी.

 

नीतीश कुमार पीके शाही को 16 जनवरी 2023 को बिहार सरकार का महाधिवक्ता नियुक्त किया  था. तत्कालीन महाधिवक्ता ललित किशोर के इस्तीफे के बाद नीतीश सरकार ने श्री शाही को महाधिवक्ता बनाया था.  

 


यह खबर भी सामने आयी है कि झारखंड सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्य के मुख्य सचिव को भेज दिया है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया है या नहीं.

 

 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही