Search

 
 
 

बिहार : डबल मर्डर कर शवों को कूड़े के ढेर में फेंका

 
गुस्साए लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाया
Bhagalpur : विक्षिप्त युवक ने औद्योगिक थाना क्षेत्र के रानी तलाब इलाके में दो बुजुर्ग महिला-पुरुष को ईंट-पत्थर से कूच-कूच कर मार डाला. फिर दोनों के शव के गले में जंजीर फंसाकर 400 मीटर तक मुख्‍य सड़क पर घसीटते हुए कूड़े के ढेर में फेंक दिया. आरोपी की पहचान फतेहपुर के मो आजाद के रूप में हुई है. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़ कर हाथ-पांव बांध दिए और जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू कर जख्मी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया. उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ही. उनकी पहचान नहीं हो सकी है.

मानसिक रूप से बीमार है आरोपी

सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक महिला और पुरुष की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. प्रारंभिक छानबीन में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस मानसिक रूप से बीमार होने का दावा कर रही है. हालांकि, जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उपचार कर रहे चिकित्सकों ने उसे प्रारंभिक जांच में सामान्य बताया है. हालां आरोपी की पत्‍नी सितारा ने बताया की आजाद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.

ऐसे दिया घटना काे अंजाम

आरोपी मो आजाद ने पुलिस को बताया कि सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग महिला और पुरुष के पास पड़े कपड़े के गट्ठर को खोल रहा था. तो बुजुर्ग ने उसे दूर ढकेलने की कोशिश की. इसी दौरान बुजुर्ग महिला ने ईंट का टुकड़ा उठाकर उसे मारा. इसके बाद उसने ईंट लेकर पहले महिला को कूचकर मार डाला. इस बीच, बुजुर्ग पुरुष ने महिला को बचाने के लिए आरोपी के बाल पकड़ कर उसे गिराने का प्रयास किया तो गुस्‍से में उसने बुजुर्ग को पहले ईंट से कूचा और फिर लोहे की रॉड से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने शवों के गले में कपड़ा और जंजीर बांधकर घसीटते हुए सड़क के किनारे कुछ दूरी पर फेंक दिया.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-land-acquisition-process-started-for-lodhama-piska-rail-link-line/">रांची

: लोधमा- पिस्का रेल लिंक लाइन के लिए भू-अधिग्रहण प्रकिया शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही