Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : सुपौल में  गैंगरेप के बाद हत्या के 4 दोषियों को फांसी की सजा

Advertisement
Advertisement
Supaul : बिहार स्थित सुपौल के प्रतापगंज में गैंगरेप और हत्या के 4 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है. मामला 2019 का है. तीन साल बाद एडीजे - 6 पोक्सो न्यायाधीश पाठक आलोक कौशिक ने ये फैसला सुनाया है. इसके साथ ही पीड़िता के परिवार को 8.5 लाख रुपये देने के निर्देश दिए हैं. प्रतापगंज में 8 अक्टूबर 2019 को गैंगरेप को अंजाम दिया गया था.

पुरुषों को पेड़ से बांधा और गैंगरेप किया

लड़की अपने परिवार के साथ मेला देखकर लौट रही थी. परिवार के सभी 9 लोगों को आरोपियों ने पकड़ लिया. इसके बाद हथियार के दम पर साइड में ले गए. सभी पुरुषों को पेड़ से बांध कर आंख पर पट्‌टी बांध दी थी. एक महिला और नाबालिग के साथ 4 लोगों ने गैंगरेप को अंजाम दिया था. इस दौरान एक महिला भागने का प्रयास करने लगी, तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी थी. इसे भी पढ़ें – एक">https://lagatar.in/paper-leak-question-paper-of-bra-bihar-university-exam-leaked/">एक

और पेपर लीक : BRA बिहार विश्वविद्यालय में परीक्षा का प्रश्न पत्र व्हाट्सएप पर वायरल

स्केच के आधार पर गिरफ्तारी

गोली लगने से घायल पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के इंटर्नल पार्ट में चोट लगने की भी बात सामने आई थी. घटना के बाद भागे हुए अपराधियों को पीड़िता के बताए शक्ल- सूरत पर स्केच बनवाया गया था. इसके बाद 4 आरोपियों मो अलीशेर, मो अयूब, मो जमाल और अनमोल यादव को गिरफ्तार किया गया.

पोक्सो कोर्ट में चली सुनवाई

2019 में घटित इस घटना में पोक्सो कोर्ट में चली सुनवाई में बचाव पक्ष से नागेंद्र नारायण ठाकुर,संजय सिंह और बच्चन झा शामिल हुए. वहीं, पीड़िता की तरफ से विशेष लोक अभियोजक नीलम कुमारी ने हिस्सा लिया. न्यायाधीश पाठक आलोक कौशिक ने मृतक महिला के परिजन को 8.5 लाख देने का भी निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें – 6th">https://lagatar.in/6th-jpsc-supreme-court-asks-for-affidavit-from-the-government-know-what-happened-during-the-hearing/">6th

JPSC : सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा एफिडेविट, जानें सुनवाई के दौरान क्या हुआ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही